नई दिल्ली | न्यूज़ डेस्क | दुनिया में कई ऐसी डिशेज हैं जो दिखने में इतनी बुरी लगती हैं कि उसे खाना नामुमकिन सा हो जाता है | ऐसे अजीबोगरीब पकवानों को पसंद करने वाले भी कम नहीं होते हैं | आज हम आपको ऐसी ही एक डिश के बारे में बताने जा रहे हैं जो मछली से बनती है |
आप सोचेंगे कि मछली तो बेहद कॉमन फूड है जो दुनिया में कई जगहों पर खाया जाता है तो फिर इस डिश में विचित्र क्या है | दरअसल, जिस डिश के बारे में हम बात कर रहे हैं वो मछली की आंत से बनती है |
ताइवान के कई व्यंजन वर्ल्ड फेमस हैं | लोग इन्हें बड़े ही चाव से खाते हैं | मगर यहां की एक डिश बड़ी अजीबोगरीब है क्योंकि ये डिश दिखने में इतनी गंदी लगती है कि किसी को भी उल्टी आ जाए | मगर खाने वालों का दावा है कि ये डिश बेहद लजीज होती है |
हम बात कर रहे हैं ब्लैक फ्राइंड इंटेस्टाइन डिश या फिर मिल्क फिश इंटेस्टाइन सूप की ये दोनों ही डिशेज मिल्कफिश नाम की मछली की आंत से बनती हैं | ताइवान में मिल्कफिश का पालन काफी बड़े स्तर पर होता है |
जिन डिशेज की हम बात कर रहे हैं उनमें इसी मछली की आंत को डाला जाता है | ये डिशेज को देखकर ऐसा लगता है जैसे इनमें कीड़े पड़े हुए हैं |
मिल्कफिश मछली की आंत से बंती है डिश
दक्षिण ताइवान में मिल्कफिश का सबसे ज्यादा पालन होता है | सामग्री के तौर पर इस्तेमाल होने वाली मिल्कफिश की आंतें जल्द ही खराब हो जाती हैं | फ्रिज में रखने के बाद भी आंतें जल्दी सड़ जाती हैं |
इसलिए इन्हें मछली से निकालने के बाद खाने में तुरंत फ्रेश ही इस्तेमाल करना पड़ता है | यही कारण है कि आप मिल्कफिश की आंतों से बनने वाली डिशेज को ऐसी ही जगह पर पाएंगे जहां ये मछलियां आसानी से मिल जाती हैं |
आपको बता दें कि मिल्कफिश की सारी आंत खाने लायक नहीं होती है | आंतों का कुछ हिस्सा ही खाने में इस्तेमाल किया जाता है और बाकी का फेंक दिया जाता है | आंतों को खाने में इस्तेमाल करने लायक बनाने के लिए मछलिओं को कुछ दिन भूखा भी रखा जाता है जिससे उनके पेट से सारा खाना बाहर निकल जाए और काटते वक्त उनका पेट खाली रहे |