October 12, 2021

Join With Us


साइंस सर्किल की बहुप्रतिक्षित आकलन : परीक्षा 16 जनवरी को




बालाघाट | न्यूज़ डेस्क |विज्ञान लोकव्यापीकरण एवं विज्ञान गतिविधियों के लिये कार्यरत संस्था साइंस सर्किल की साधारण सभा का आयोजन प्रो. एस. के. सक्सेना की अध्यक्षता में दिनांक 10 अक्टूबर 2021 रविवार को प्रातः 10 बजें से ज्योलाँजिकल एसोसिएसन एंड रीसर्च सेंटर पुरातत्व संग्रहालय आम्बेडकर चौक बालाघाट किया गया ।

साइंस सर्किल सचिव डाँ. युवराज राहंगडाले द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार सरस्वती पूजन से सभा का शुभारम्भ किया गया तथा बैठक में आय व्यय लेखा प्रस्तुत की गयी। बैठक में साइंस सर्किल की प्रबंधकारिणी सदस्यों में से सम्माननीय सदस्यों के दुःखद देहावसान होने पर समिति की ओर से शोक संवेदना प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया।

कोरोना काल के पश्चात साइंस सर्किल की नवीन कार्ययोजना का प्रस्ताव रखा जावेगा जिसमें पूर्व में संचालित गतिविधियों आदिवासी जनविज्ञान उत्सव, आदिवासी विज्ञान चौपाल के आयोजन माह दिसम्बर में तथा कनिष्ठ एवं वरिष्ठ संयुक्त आकलन परीक्षाएँ JCAT & SCAT का आयोजन 16 जनवरी को प्रदेश स्तर पर आयोजित की जाएगी जिसमें कक्षा 9 से 12 तक के आईआईटी नीट की परीक्षा में भाग लेने वाले छात्र भाग ले सकते हैं। साथ ही विभिन्न स्तर पर स्वास्थ्य सुरक्षा, भूजल संरक्षण, योग महत्व, विज्ञान कार्यशालाएँ एवं प्रदर्शनी आदि के चरणबद्ध आयोजन की रूपरेखा तैयार कर आयोजित की जावेगी। साइंस सर्किल में वैज्ञानिक नवाचार में रुचि रखने वाले नये सदस्य शामिल किए जाने का प्रस्ताव पारित किया गया।



Related Post


+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE