October 11, 2021

Join With Us


नेशनल एंटी डोपिंग एजेंसी में प्रोग्राम एसोसिएट : सहित कई पदों पर नौकरियां,ऐसे करें आवेदन




नई दिल्ली | गुरमीत सिंह | राष्ट्रीय युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय के स्वायत्त निकाय राष्ट्रीय डोप रोधी एजेंसी ने प्रोग्राम एसोसिएट और रिसर्च एसोसिएट सहित विभिन्न पदों के लिए 18 वैकेंसी निकाली है| इसमें एडमिनिस्ट्रेशन एसोसिएट, टेक्निकल एसोसिएट के पद शामिल हैं| इसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2021 है| इसके लिए आवेदन ऑफलाइन करने हैं|

नाडा में निकली भर्ती के लिए आवेदन पत्र भेजने का पता है- नेशनल एंटी डोपिंग एजेंसी, हॉल नं.- 104, फर्स्ट फ्लोर, जेएलएएन स्टेडियम, नई दिल्ली-110003. नोटिफिकेशन के अनुसार यह भर्ती कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर होगी|

नाडा में वैकेंसी का डिटेल

प्रोग्राम एसोसिएट- 03
प्रोग्राम एसोसिएट- लीगल- 02
प्रोग्राम एसोसिएट- शिक्षा- 01
रिसर्च एसोसिएट- 05
एडमिनिस्ट्रेटिव एसोसिएट- 01
टेक्निकल एसोसिएट- कोऑर्डिनेशन- 03
टेक्निकल एसोसिएट- डोप टेस्टिंग- 03

आवश्यक शैक्षिक योग्यता

प्रोग्राम एसोसिएट- एम फार्मा/एमएससी फर्स्ट डिवीजन पास होना चाहिए|
प्रोग्राम एसोसिएट लीगल- एलएलबी की डिग्री के साथ पांच साल का अनुभव भी होना चाहिए|
प्रोग्राम एसोसिएट एजुकेशन- स्पोर्ट्स मैनेजमेंट में मास्टर्स की डिग्री|
रिसर्च एसोसिएट- एम फार्मा/एमएससी फर्स्ट डिवीजन पास होना चाहिए|
एडमिनिस्ट्रेटिव एसोसिएट- किसी भी डिसिप्लिन में फर्स्ट डिवीजन ग्रेजुएट|
टेक्निकल एसोसिएट- फर्स्ट डिवीजन बी फार्मा पास होना चाहिए|
टेक्निकल एसोसिएट डोप टेस्टिंग- फर्स्ट डिवीजन डएमएलटी पास होना चाहिए|



Related Post


+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE