October 11, 2021

Join With Us


जिले के ग्रामीण क्षेत्र में चल रहा था सेक्स रैकेट : ग्राम सभा ने सेक्‍स रैकैट का भंडाफोड़ करने का फैसला लिया




रांची | न्यूज़ डेस्क |झारखंड के बड़े शहरों में से एक जमशेदपुर से बड़ी खबर सामने आई है | जिले के ग्रामीण क्षेत्र में आने वाले एक गांव के ग्रामीणों ने ग्राम सभा की बैठक बुलाकर पास ही स्थित 3 रिसॉर्ट में चल रहे सेक्‍स रैकैट का भंडाफोड़ करने का फैसला लिया गया |इसके बाद ग्रामीणों ने तीनों रिसॉर्ट पर एक साथ धावा बोल दिया| मौके पर से दो महिलाओं के अलावा सभी रिसॉर्ट के मैनेजर को बंधक बना लिया गया | जानकारी के अनुसार, कुछ ग्राहक भी पकड़े गए थे, जिन्‍हें ग्रामीणों ने छोड़ दिया |

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जमशेदपुर में संगठित तरीके से चल रहे सेक्‍स रैकेट का खुलासा रविवार को हुआ. आरोप है कि जमशेदपुर जिले के बोड़ाम थाना क्षेत्र के मिर्जाडीह गांव में स्थित 3 रिसॉर्ट में पिछले कुछ दिनों से सेक्स रैकेट चल रहा था |इसका खुलासा खुद ग्रामीणों ने ही किया. 10 अक्‍टूबर को ग्रामीणों ने तीनों रिजॉर्ट के मैनेजर और दो महिला को बंधक बना लिया|

महिलाओं, बंधकों के साथ की मारपीट
बताया जाता है कि उग्र ग्रामीणों ने बंधक बनाए गए पुरुष और महिलाओं के साथ मारपीट भी की. मौके पर ग्रामीणों द्वारा आपत्तिजनक सामान बरामद करने का भी दावा किया गया है| बाद में गांव वालों ने मामले की सूचना स्‍थानीय पुलिस को दी. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची. इसके बाद ग्रामीणों ने बंधक बनाकर रखे गए सभी लोगों को पुलिस के हवाले कर दिया |ग्रामीणों ने इन सभी के खिलाफ सख्‍त कार्रवाई की मांग की है |

इस तरह बनाया पकड़ने का प्लान
दरअसल, बोड़ाम ब्लॉक की प्रमुख ने बताया कि गांव में संचालित 3रिसॉर्ट में सेक्स रैकेट चलने की सूचना ग्रामीणों को मिली थी | इसके बाद ग्रामीणों ने रविवार सुबह ग्राम सभा की बैठक बुलाई थी| ग्राम सभा की बैठक में सेक्स रैकेट चला रहे सभी लोगों को पकड़ने का निर्णय लिया गया था|इस फैसले के बाद सभी ग्रामीण एकजुट होकर रिसॉर्ट गए और वहां दो महिलाओं को रंगे हाथ पकड़ा गया| इसके साथ ही तीनों रिजॉर्ट के मैनेजर को भी पकड़ लिया गया| ब्‍लॉक प्रमुख ने बताया कि मौके पर से कुछ ग्राहक भी थे, जिन्‍हें ग्रामीणों ने छोड़ दिया|



Related Post


+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE