October 11, 2021

Join With Us


नाम बदलकर नाबालिग को प्रेमजाल में फंसाकर करता रहा दुष्कर्म : किया पुलिस ने गिरफ्तार




रायपुर | विक्की चौहान | नाबालिग को शादी का झांसा देकर बलात्कार करने वाले आरोपी को बोधघाट पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिसे न्यायालय ने न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया है। आरोपी 3 साल से फरार चल रहा था। पूरा मामला वर्ष 2018 का है।

जब आरोपी शेख हुसैन ने अपना हिन्दू नाम रख बोधघाट थाना क्षेत्र में रहने वाली एक नाबालिक हिन्दू लड़की को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। आरोपी ने नाबालिग को शादी का झांसा देकर ओड़िशा ले गया जहां उसका बलात्कार करता रहा। आरोपी की सच्चाई सामने आई तो किसी तरह लड़की वहां से भाग निकली। घर पहुंचकर सारी बात परिजनों को बताई।

आरोपी अर्जुन बिसाई (बदला हुआ नाम ) उर्फ शेख हुसैन के खिलाफ थाना में शिकायत दर्ज कराई। मामले की जानकारी लगने के बाद पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने ओड़िशा पहुंची लेकिन भनक लगते ही आरोपी फरार हो गया। वहीं अब 3 साल बाद पुलिस ने आरोपी शेख हुसैन को गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।



Related Post


+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE