October 10, 2021

Join With Us


बिहार में नाबालिग चाचा ने 8 साल की भतीजी के साथ किया दुष्कर्म : मासूम की हालत बिगड़ी




बिहार | न्यूज़ डेस्क | बांका जिले के कटोरिया के जयपुर थाना क्षेत्र एक गांव में एक शर्मनाक घटना घटी। 8 वर्षीय बच्ची के साथ उसके नाबालिग चाचा ने ही दुष्कर्म किया। घटना गत तीन अक्टूबर की बताई जा रही है।

घटना के बाद परिजन गंभीर हालात में बच्ची को इलाज के लिए लेकर झारखंड चले गए थे। शनिवार को पीड़ित परिजनों ने पुलिस में इसकी शिकायत की तथा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी किशोर को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार गत तीन अक्टूबर को रिश्ते में चाचा लगने वाले एक 16 वर्षीय नाबालिग किशोर ने बहला-फुसलाकर बच्ची को अपने पास बुला लिया था। जिसके बाद उसने बच्ची के साथ अमानवीय कृत्य को अंजाम दिया। बच्ची की हालत गंभीर होने पर परिजनों ने पूछताछ की तो बच्ची ने आपबीती सुनाई।

आनन-फानन में परिजन बच्ची को इलाज के लिए धनबाद ले गए। जहां स्थानीय पुलिस द्वारा बच्ची का बयान भी दर्ज किया गया। इधर धनबाद के अस्पताल में चले रहे इलाज के बाद बच्ची की स्थिति में सुधार होने पर शनिवार को पिता ने बांका महिला थाना में मामला दर्ज कराया। जिसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला थाना अध्यक्ष श्वेता कुमारी ने आरोपी को घर से गिरफ्तार कर लिया।

थानाध्यक्ष ने पॉक्सो एक्ट के तहत आरोपी पर मामला दर्ज करने की बात बताई है। घटना की पुष्टि जयपुर थानाध्यक्ष मुरलीधर साह ने की है। बताया कि केस दर्ज कर मामले की जांच की जस रही है। आरोपी पर कार्रवाई की जाएगी।



Related Post


+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE