नई दिल्ली | आकांशा त्रिपाठी | भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) खड़गपुर ने प्रोविजनल जेईई एडवांस आंसर की जारी कर दी है| उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर देख सकते हैं।
उम्मीदवार 11 अक्टूबर 2021 तक ऑब्जेक्शन दर्ज कर सकते है। ऑब्जेक्शन दर्ज होने के बाद, उनका मूल्यांकन किया जाएगा और वैध ऑब्जेक्श के आधार पर परिवर्तन किया जाएगा। बता दें, फाइनल आंसर की 15 अक्टूबर, 2021 को जारी की जाएगी।
जेईई एडवांस क्वालिफाई करने वाले उम्मीदवारों को JoSAA काउंसलिंग और सीट आवंटन के लिए बुलाया जाएगा। परिणाम की घोषणा के तुरंत बाद काउंसलिंग शुरू होगी। इसमें, परीक्षा में रैंक के आधार पर, IIT उम्मीदवारों को बीटेक कोर्सेज में प्रवेश देगा।
आपको बता दें, आंसर की, छात्रों की प्रतिक्रियाओं और अंकन योजना के आधार पर जेईई एडवांस का परिणाम तैयार किया जाएगा। इसमें उम्मीदवारों के अंक और रैंक का उल्लेख होगा। दोनों पेपर में बैठने वाले उम्मीदवारों को ही रैंक मिलेगी।
स्टेप 1- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in. पर जाएं.
स्टेप 2- ‘Quick Links’ पर क्लिक करें.
स्टेप 3- “JEE Advanced Answer Key 2021” पर क्लिक करें
स्टेप 4- मांगी गई जानकारी भरें और सबमिट करें.
स्टेप 5- आंसर की आपके सामने होगी. इसे डाउनलोड कर लें.
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी, एनटीए द्वारा 3 अक्टूबर, 2021 को आयोजित जेईई एडवांस 2021 परीक्षा में लगभग 2.5 लाख उम्मीदवार उपस्थित हुए। सीट आवंटन प्रक्रिया 16 अक्टूबर, 2021 से शुरू होगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे जेईई एडवांस आंसर की 2021 पर अधिक समय पर अपडेट प्राप्त करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट और उम्मीदवार के लॉगिन पर जाएं।