October 09, 2021

Join With Us


ICSI CS फाउंडेशन एग्जाम डेट icsi.edu पर जारी : चेक करें डिटेल




नई दिल्ली | आकांशा त्रिपाठी | इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया, आईसीएसआई सीएस फाउंडेशन परीक्षा तिथि की घोषणा 9 अक्टूबर, 2021 को जारी कर दी गई है| परीक्षा 3 और 4 जनवरी, 2022 को आयोजित की जाएगी| आधिकारिक सूचना icsi.edu पर उपलब्ध है|

सीएस परीक्षा 2022 कंप्यूटर आधारित टेस्ट या सीबीटी मोड के माध्यम से आयोजित की जाएगी| अभ्यर्थी कहीं से भी परीक्षा दे सकेंगे और रिमोट प्रॉक्टरिंग के जरिए उनकी निगरानी की जाएगी| आईसीएसआई सीएस फाउंडेशन परीक्षा दोनों दिन चार शिफ्ट्स में आयोजित की जाएगी और उम्मीदवारों को उन्हें दी गई शिफ्ट में उपस्थित होना होगा|

3 जनवरी 2022 (सोमवार)
पेपर I – बिजनेस एनवायरनमेंट और पेपर II – बिजनेस मैनेजमेंट, एथिक्स एंड एंटरप्रेन्योरशिप

जनवरी 4, 2022 (मंगलवार)
पेपर III – बिजनेस इकोनॉमिक्स और पेपर IV – फंडामेंटल्स ऑफ अकाउंटिंग एंड ऑडिटिंग

सीएस परीक्षा 2022 में 4 पेपर होते हैं और यह दो दिनों में आयोजित किया जाएगा| ये है एग्जाम की 4 शिफ्ट का समय| सुबह 9:30 से 11 बजे, दोपहर 12 बजे से 1:30 बजे तक, दोपहर 2:30 से शाम 4 बजे तक और शाम 5 बजे से शाम 6:30 बजे तक|

उम्मीदवारों परीक्षा समय पर शुरू करें ताकि समय बर्बाद न हो| उनके पास परीक्षा के लिए मजबूत इंटरनेट कनेक्शन भी हो|



Related Post


+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE