नई दिल्ली | आकांशा त्रिपाठी | छत्तीसगढ़ पब्लिक सर्विस कमीशन ने राज्य सेवा परीक्षा 2020 इंटरव्यू की तिथि घोषित कर दी है| अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर इंटरव्यू शेड्यूल देख सकते हैं| इंटरव्यू का आयोजन 21 अक्टूबर 2021 से 29 अक्टूबर 2021 तक किया जाएगा|
बता दें कि छत्तीसगढ़ राज्य सेवा परीक्षा 2020 की मुख्य परीक्षा में कुल 522 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए थे| सफल घोषित किए गए सभी अभ्यर्थियों का चयन इंटरव्यू के लिए किया गया है|
कुल 175 रिक्त पदों पर भर्तियों के इस इंटरव्यू का आयोजन किया जाएगा| मुख्य परीक्षा का आयोजन 26 से 29 जुलाई तक किया गया था और रिजल्ट 7 अक्टूबर 2021 को घोषित किया गया था|
दो पालियों में होगा इंटरव्यू
आयोग की ओर से इंटरव्यू का आयोजन दो पालियों में किया जाएगा| पहली पाली में सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली में दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक इंटरव्यू होगा|
आयोग ने इस संबंध में अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर नोटफिकेशन भी जारी किया है| अभ्यर्थी ध्यान रखें कि इंटरव्यू केवल उन्हीं का होगा, जिनका दस्तावेज वेरिफिकेशन हो गया है|