October 08, 2021

Join With Us


बाथरूम से आ रही थी पति की अजीबोगरीब आवाजें : धड़धड़ाते हुए अंदर घुसी पत्नी,नजारा देख उड़ गए होश




मुंबई | ऋषि भट्ट | अक्सर शादीशुदा कपल अपने रिश्ते में रोमांस के खत्म हो जाने की शिकायत करते हैं| बच्चे होने के कारण पति-पत्नी की जिम्मेदारियां बढ़ जाती हैं जिसके बाद दोनों को एक दूसरे के लिए कम वक्त मिलता है| ऐसा ही कुछ ऑस्ट्रेलिया के एक कपल के साथ भी हो रहा था| उनके जीवन में रोमांच खत्म हो गया था| मगर इस बीच पत्नी को अपने पति से जुड़े एक ऐसे राज के बारे में पता चला गया जिसे जानकर उसके पैरों तले जमीन खिसक गई|

किड्स्पॉट नाम की वेबसाइट पर एक मेल्बर्न की महिला ने अपने पति से जुड़ा बेहद अजीबोगरीब किस्सा शेयर किया| जिसे जानकर लोग दंग रह गए हैं| महिला ने बताया कि लॉकडाउन के वक्त वो और उनके पति घर पर ही रह रहे हैं| वो कहीं भी बाहर नहीं जा पाते हैं| उनके 3 बच्चे भी स्कूल नहीं जाते जिसके कारण दोनों रोमांस से वंचित रह जा रहे हैं|

महिला ने बताया कि वो पूरा दिन बच्चों को संभालते हुए और परिवार के लोगों से वीडियो कॉल पर बात करते हुए बिता देती है जबकि उसका पति ऑफिस के काम में लगा रहता है| कुछ वक्त पहले तक दोनों हफ्ते में एक बार संबंधबना लेते थे मगर जब से उनका छोटा बच्चा उनके साथ सोने लगा तो उनके लिए संबंध बनाना भी मुश्किल हो गया| ऐसे में पति रात में देर तक जगने लगा और गेम खेलने लगा| एक दिन महिला घर के काम कर के काफी थक गई थी इसलिए जल्दी सो गई| अचानक रात में 2 बजे उसकी नींद खुली जब उसने देखा कि उसका पति बेडरूम में फोन का चार्जर लेने आया है|

चार्जर लेकर पति बाहर चला गया तो महिला को हैरानी हुई कि इतनी रात में उसे चार्जर की क्या जरूरत पड़ गई| वो पति को देखने के लिए बाहर गई तो उसने बाथरूम से आ रही पति की आवाज को सुना| वो दंग रग गई कि आखिर बाथरूम में वो किससे बात कर रहा है| महिला ने नजदीक से सुना तो पति किसी से वीडियो कॉल पर पूछ रहा था कि क्या ये सब रिकॉर्ड हो रहा है| दूसरी ओर से किसी औरत की आवाज सुनाई पड़ी तो महिला गुस्से में धड़धड़ाते हुए बाथरूम के अंदर घुस गई| उसने देखा कि पति की पैंट नीचे उतरी है और उसने एक हाथ में वाइन का ग्लास पकड़ा है और दूसरे में अपना फोन|

पति को इस हालत में देख वो समझ गई कि वो फोन पर किसी के साथ रोमांस कर रहा है| महिला ये दृष्य देखकर चौंक गई और रूठकर बाहर चली गई| पति ने पत्नी से पहले कहा कि वो ऑफिस मीटिंग में था मगर काफी बहस के बाद उसने बताया कि उस रात वो पहली बार ऑनलाइन रोमांस कर रहा था| पति ने कहा कि वो उन दोनों के बीच रोमांस बहुत मिस करता है और ऑफिस की टेंशन को दूर भगाने के लिए अकेले में उसके साथ वक्त ढूंढता है मगर पत्नी उसे वक्त नहीं देती|

पत्नी ने अपने पोस्ट में बताया कि उसने अपने पति से कहा कि वो उसकी देर तक जगने और गेम खेलने की आदत से परेशान है| इसलिए वो रोमांस के लिए वक्त नहीं निकाल पाती| पति ने उसी वक्त उससे माफी भी मांगी मगर अब महिला बेहद नाराज है और उसे लग रहा है कि उसका पति उसे धोखा दे रहा है| महिला ने पोस्ट में लिखा कि उसे ऐसा लग रहा है कि पीठ पीछे उसका पति और भी बहुत कुछ करता होगा जिसके बारे में उसे जानकारी नहीं है|

महिला ने लिखा कि उसे पति के पोर्न देखने से कोई आपत्ति नहीं है मगर किसी दूसरी औरत के साथ लाइव रोमांस करता उसे बिल्कुल भी बर्दाशत नहीं है| महिला के पोस्ट पर कई लोगों ने अपने विचार रखे हैं| अधिकतर लोगों को महिला की बात सही लग रही है|




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE