उत्तर प्रदेश | न्यूज़ डेस्क | इलाहाबाद विश्वविद्यालय एवं संबंद्ध कॉलेजों में प्रोन्नत पाए स्नातक छात्रों की विभागीय स्तर पर मासिक टेस्ट नहीं होगा। अब स्नातक छात्र-छात्राओं को वार्षिक परीक्षा देनी होगी। इस संबंध में गुरुवार को परीक्षा नियंत्रक प्रो. रमेंद्र कुमार सिंह की ओर से नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है।
विदित हो कि तीन महीने में होने वाले मासिक टेस्ट का आगाज 20 से 30 अक्टूबर के बीच होना था। परीक्षा नियंत्रक प्रो. रमेंद्र कुमार सिंह की तरफ से सभी विभागाध्यक्षों को पत्र भेजकर इससे अवगत भी करा दिया गया था।
पूर्व में विभागाध्यक्षों को भेजे गए पत्र के मुताबिक, कुलपति के निर्देश पर स्नातक पाठ्यक्रम के तहत बीए, बीएससी, बीकाम और बीएससी होम साइंस द्वितीय एवं तृतीय वर्ष के छात्र-छात्राओं को तीन महीने तक विभाग स्तर पर एक टेस्ट देना होगा और यह टेस्ट आनलाइन होगा।
पहला टेस्ट 20 से 30 अक्टूबर, दूसरा 10 से 18 दिसंबर और तीसरा टेस्ट 10 से 18 फरवरी के बीच टेस्ट प्रस्तावित था। इसके बाद विभाग तीन में से दो बेहतर टेस्ट परीक्षा नियंत्रक कार्यालय को उपलब्ध कराता, फिर इसी परिणाम को आधार मानकर मार्कशीट जारी की जाती।