October 07, 2021

Join With Us


नौकरी दिलाने के बहाने युवती को लखनऊ ले जाकर किया दुष्कर्म : तीन आरोपी गिरफतार




पंजाब | हरमीत कौर | मेला मैदान रोड स्थित एक मोहल्ला निवासी 21 वर्षीय युवती को नौकरी दिलाने के बहाने लखनऊ ले जाकर दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित युवती ने एक रिश्तेदार युवक समेत तीन आरोपियों के खिलाफ सदर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है।

एक मोहल्ला निवासी युवती को उसके लखनऊ निवासी रिश्तेदार ज्ञानेंद्र तिवारी ने नौकरी दिलाने के बहाने दो सितंबर को लखनऊ बुलाया था, जिसके बाद आरोपी युवक उसे बंथरा क्षेत्र के एक घर में ले गया। युवती का आरोप है वहां पर ज्ञानेंद्र के दो दोस्त भी थे, जिनकी मदद से आरोपी ज्ञानेंद्र ने युवती से दुष्कर्म किया।

इसके बाद उसके दोनों दोस्तों ने भी दुष्कर्म का प्रयास किया, लेकिन युवती के विरोध करने से सफल नहीं हो सके। कोतवाली पुलिस ने युवती की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

फरधान। थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की दोपहर नौ वर्षीय मूकबधिर बालिका के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने बालिका की दादी की तहरीर पर मुकदमा दर्जकर आरोपी को जेल भेज दिया है।

थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की दोपहर घर के बाहर खेल रही नौ वर्षीय मूकबधिर बालिका के साथ गांव के ही एक 19 वर्षीय युवक ने उसे गांव के बाहर गन्ने के खेत में ले जाकर रेप किया। बालिका के चीखने की आवाज सुनकर बालिका के परिजन आ गए।

परिजन को बालिका गन्ने के खेत में खून से लथपथ मिली। बालिका के माता-पिता दिल्ली में काम करने की वजह से वहीं रहते हैं। पुलिस ने बालिका की दादी की तहरीर पर युवक पर पाक्सो एक्ट के तहत दुराचार का मुकदमा दर्ज कर लिया था।

प्रभारी निरीक्षक राकेश सिंह यादव ने बताया मुकदमा दर्जकर आरोपी की तलाश की जा रही थी, जिसको मंगलवार को ही गिरफ्तार कर लिया गया था। चालान भेजा गया है। बालिका का मेडिकल परीक्षण कराया गया है, जिसमें दुराचार की पुष्टि हुई है।



Related Post


+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE