October 07, 2021

Join With Us


सेंट्रल रेलवे ने 2206 पदों पर निकली है भर्ती ,10वीं पास के लिए बिना परीक्षा : 10वीं के मार्क्स से होगा चयन




नई दिल्ली | गुरमीत सिंह | ईस्ट सेंट्रल रेलवे ने ट्रेड अप्रेंटाइस के पदों पर कुल 2206 वैकेंसी निकाली है। ये नियुक्तियां फिटर, वेल्डर, टर्नर, कारपेंटर, पेंटर, मैकेनिक, इलेक्ट्रिशियन, इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक, वायरमैन, रेफ्रिजरेशन व एसी मैकेनिक समेत कई ट्रेड्स के लिए की जाएंगी।

आवेदन की अंतिम तिथि 5 नवंबर 2021 है। अप्रेंटाइस की इस भर्ती के लिए कोई परीक्षा और इंटरव्यू नहीं होगा। ये भर्ती 10वीं कक्षा व आईटीआई कोर्स में प्राप्त मार्क्स के आधार पर होगी। दोनों के मार्क्स को बराबर वेटेज दिया जाएगा।

इन मार्क्स के आधार पर एक मेरिट बनेगी। इसी मेरिट के आधार पर उम्मीदवारों का चयन होगा। इच्छुक उम्मीदवार पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करें।

मान्यता प्राप्त संस्थान या बोर्ड से कम से कम 50 फीसदी अंकों के साथ 10वीं की परीक्षा पास हो और पद से संबंधित ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट प्राप्त होना चाहिए।

आयु सीमा

  • न्यूनतम 15 और अधिकतम 24 वर्ष से कम होनी चाहिए।
  • अधिकतम आयु सीमा में ओबीसी वर्ग के लिए तीन वर्ष, एससी/एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए पांच वर्ष और दिव्यांगों को दस वर्ष की छूट दी जाएगी।

आवेदन फीस - सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। जबकि एससी, एसटी और महिला उम्मीदवारों को कोई शुल्क नहीं देना है।

ट्रेनिंग खत्म होने के बाद किसी भी ट्रेनी को किसी भी रोजगार के प्रस्ताव के लिए नियोक्ता बाध्य नहीं होगा और न ही ट्रेनी नियोक्ता द्वारा प्रस्तावित किसी भी रोजगार को स्वीकार करने के लिए बाध्य होगा।



Related Post


+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE