October 07, 2021

Join With Us


सरकारी बैंकों में 7000 से अधिक पदों पर आवेदन शुरू : ग्रेजुएशन पास करें अप्लाई




नई दिल्ली | आकांशा त्रिपाठी | इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनेल सिलेक्शन की ओर से देश के विभिन्न सरकारी बैंक में क्लर्क के रिक्त पदों के लिए आज से आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है| अभ्यर्थी इन पदों के लिए आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट www.ibps.in के जरिए 7 अक्टूबर 2021 से 27 अक्टूबर 2021 तक आवेदन कर सकते हैं|

बता दें कि विभिन्न सरकारी बैंकों में क्लर्क के 5858 पदों के लिए 11 जुलाई को नोटिफिकेशन जारी किया गया था| आवेदन की अंतिम तिथि 1 अगस्त 2021 निर्धारित की गई थी| आईबीपीएस ने इन पदों के लिए संशोधित नोटिफिकेशन जारी किया और पदों की संख्या बढ़ाकर को अब 7855 कर दिया गया है| जारी नोटिफिकेशन के अनुसार जिन अभ्यर्थियों ने इन पदों के लिए पहले आवेदन किया है| उन्हें फिर से आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है|

IBPS Clerk Recruitment 2021: शैक्षणिक योग्यता
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए| इस भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन को देख सकते हैं|

IBPS Clerk Recruitment 2021: आयु सीमा
आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की उम्र 20 वर्ष से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए| वहीं अधिकतम उम्र की सीमा में ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को 3 वर्ष और एससी व एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को 5 वर्ष की छूट दी गई है| अभ्यर्थियों को उम्र की गणना 1 जुलाई 2021 से की जाएगी|

IBPS Clerk Recruitment 2021: चयन प्रक्रिया
इन पदों पर अभ्यर्थियों का चयन दो चरणों में किया जाएगा| पहले प्रारंभिक परीक्षा और फिर मुख्य परीक्षा| प्रारंभिक परीक्षा में सफल अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा के लिए योग्य होंगे| दोनों की परीक्षाएं आनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी|

IBPS Clerk Recruitment 2021: इन बैंकों में होगी भर्तियां
बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ बड़ौदा, कैनरा बैंक, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, इंडियन बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, इंडियन ओवरसीज बैंक, पंजाब एवं सिंध बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया और यूको बैंक में क्लर्क रिक्त पद भरे जानें हैं|

IBPS Clerk Recruitment 2021: इन महत्वपूर्ण तिथियों का रखें ध्यान
आवेदन शुरू होने की तिथि – 7 अक्टूबर 2021
आवेदन की अंतिम तिथि – 27 अक्टूबर 2021
प्रारंभिक परीक्षा की तिथि – दिसंबर 2021 (संभावित)
मुख्य परीक्षा की तिथि – जनवरी 2021 (संभावित)



Related Post


+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE