October 07, 2021

Join With Us


भाजपा सांसद ने बोर्ड के अध्यक्ष के रीट परीक्षा : पेपर लीक मामले में शामिल होने का आरोप लगाया




नई दिल्ली | गुरमीत सिंह | भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सदस्य किरोड़ी लाल मीणा ने 6 अक्टूबर को राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डी. पी. जारोली पर राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (रीट) के पेपर लीक मामले में शामिल होने का आरोप लगाया| उन्होंने कहा कि सरकार की भूमिका भी संदिग्ध है| भाजपा नेता ने मामले की सीबीआई जांच की मांग की है|

मीणा ने दावा किया, ‘बोर्ड अध्यक्ष पेपर लीक मामले में शामिल हैं| जारोली ने जयपुर में परीक्षा समन्वय की कमान अपने मित्र को निजी व्यक्ति होते हुए भी सौंपी| एक ब्लैक लिस्टेड संस्थान को भी परीक्षा केन्द्र बनाया गया| जयपुर के शिक्षा संकुल से परीक्षा केन्द्रों पर भेजे गए परीक्षा पत्रों वाले कुछ लिफाफों की सील तोड़ी गई.’ उन्होंने कहा कि सरकार की भूमिका भी संदिग्ध है|

भाजपा सांसद ने जयपुर में संवाददाताओं से कहा, ‘पूरे मामले में सीबीआई से जांच के आदेश दिये जाने चाहिए| वहीं अजमेर में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड कार्यालय के बाहर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बोर्ड के अध्यक्ष का पद संवैधानिक होते हुए भी अध्यक्ष द्वारा राजनीतिक बयान देने पर विरोध प्रदर्शन किया| उन्होंने बोर्ड अध्यक्ष जारोली के इस्तीफे की मांग की|

सोमवार को जारोली ने अजमेर में एक प्रेस कांफ्रेंस की और रीट परीक्षा के प्रश्नपत्र और उत्तर पत्रक लीक होने के आरोपों को खारिज किया था| उन्होंने सांसद मीणा पर भी निशाना साधा और केन्द्र सरकार और भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां पर भी टिप्पणी की| 5 अक्टूबर को भाजपा ने जारोली के इस्तीफे की मांग करते हुए कहा कि संवैधानिक पद पर बैठे एक व्यक्ति की राजनीतिक टिप्पणी अनुचित थी|



Related Post


+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE