रायपुर | विक्की चौहान |छत्तीसगढ़ की कांकेर पुलिस ने मंगलवार को दुष्कर्म के आरोपी एक CAF (छत्तीसगढ़ आर्म्ड फोर्स) के जवान को बिलासपुर से गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी शादी का झांसा देकर युवती से दो साल तक दुष्कर्म करता रहा, फिर तबादला होने पर शादी से मुकर गया। युवती ने दो दिन पहले ही थाने में FIR दर्ज कराई थी। कांकेर पुलिस जवान को पकड़ कर साथ ले गई। मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है।
केर निवासी युवती ने 3 अक्टूबर को FIR दर्ज कराई थी कि बिलासपुर के तिफरा निवासी परमेश्वर साहू (23) ने उसे शादी का झांसा दिया और दो साल तक दुष्कर्म करता रहा। फिर शादी करने से मना कर दिया। इस रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपी परमेश्वर को बिलासपुर से मंगलवार को गिरफ्तार कर साथ ले आई। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
कांकेर में पदस्थ होने के दौरान आया युवती के संपर्क में
बताया जा रहा है कि पकड़ा गया आरोपी परमेश्वर साहू CAF का जवान है। पहले उसकी पोस्टिंग कांकेर में थी। तभी वहां ड्यूटी पर रहने के दौरान वह युवती से संपर्क में आया था। इसके बाद उसका तबादला बिलासपुर हो गया। यहां वह सकरी में पदस्थ था। युवती की एफआईआर के बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए SP शलभ कुमार सिन्हा ने आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे।