October 05, 2021

Join With Us


माता- पिता को अपने बच्चों को बचपन में ही सिखाना चाहिए ये 5 बातें : जानिए कौनसी हैं,वो बात




मुंबई | न्यूज़ डेस्क | हर कोई चाहता है कि उसका बच्चा समझदार और संस्कारी बने | इसके लिए माता-पिता बचपन से ही बच्चे को होशियार और बेहतर इंसान बनाने की कोशिश में जुट जाते हैं, ताकि उसका भविष्य बेहदर बन सके | हर माता पिता अपने बच्चे को हर दिन कुछ न कुछ नया सिखाते हैं, क्योंकि बड़े होने पर बचपन की बातें और चीजें उनकी परवरिश में नजर आती हैं |

इस खबर में हम आपके लिए पांच ऐसी बातों के बारे में जानकारी दे रहे हैं, जो आपके बच्चे के लिए बेहद जरूरी हैं | इन 5 बातों को सिखाने की कोशिश बचपन से ही करनी चाहिए, जिससे ये उसको बेहतर इंसान बनाने में काम आ सकें | साथ ही आपको अपनी परवरिश पर भी गर्व महसूस हो |

बच्चों को जरूर सिखाएं ये 5 बातें

  1. थैंक यू बोलना
    सबसे जरूरी बात ये है कि बच्चों को छोटी-छोटी बात के लिए थैंक यू बोलना सिखाएं | उनको बताएं कि जब भी किसी से मदद या कोई चीज लें, तो इसके लिए थैंक यू जरूर बोलें | फिर चाहें सामने वाला आपसे उम्र और हैसियत में कम ही क्यों न हो | इससे आपकी छवि बेहतर होती है |
  2. प्लीज कहना
    बच्चों को बचपन से ही प्लीज बोलना सिखाएं | उनको बताएं कि जब भी किसी से कुछ पूछना हो या कहना हो तो प्लीज शब्द का इस्तेमाल जरूर करें | इससे उनकी छवि ही नहीं बल्कि आपकी छवि भी निखरती जाएगी |
  3. परमिशन लेना
    आप अपने बच्चे को समझदार बनाना चाहते हैं तो उसे परमीशन लेना शुरू से ही सिखाएं | उनको बताएं की कहीं जाने और कोई काम करने के लिए जिस तरह माता-पिता की परमीशन जरूरी है | उसी तरह से किसी का सामान छूने या इस्तेमाल करने के लिए उसकी अनुमति लेना भी बेहद जरूरी है | इससे केवल न केवल बच्चे बल्कि आपकी अपब्रिंगिंग की सराहना भी की जाएगी |
  4. एक्सक्यूज़-मी बोलना
    बच्चों को बचपन से ही एक्सक्यूज़-मी बोलने की आदत डाले | उन्हें शुरू से ही सिखाएं कि जब भी किसी से कुछ कहना हो या किसी का ध्यान अपनी ओर खींचना हो, तो एक्सक्यूज़-मी का इस्तेमाल करें | इससे सामने वाले पर अच्छा इम्प्रेशन पड़ता है |
  5. सॉरी बोलना
    आपने देखा होगा कि कई बच्चे ऐसे होते हैं, जो गलती करने के बावजूद सॉरी बोलना नहीं चाहते, वो सॉरी बोलने में खुद को छोटा महसूस करते हैं | ऐसे में आपकी जिम्मेदारी बनती है कि बच्चों को समझाएं कि अपनी छोटी सी गलती के लिए भी सॉरी बोलना चाहिए | इससे उनकी इमेज बिगड़ेगी नहीं, बल्कि बेहतर होगी |




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE