October 05, 2021

Join With Us


एसबीआई PO रिक्रूटमेंट 2021 : एसबीआई में निकली PO की बम्पर भर्ती,यहां देखें नोटिफिकेशन




नई दिल्ली | गुरमीत सिंह | भारतीय स्टेट बैंक ने अधिसूचना जारी कर 2056 प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) के पदों पर भर्ती निकाली है| जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है.पदों के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in , https://bank.sbi/careers , https://www.sbi.co.in/career पर जाकर ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं| उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि आवेदन की अंतिम तिथि 25 अक्टूबर 2021 है|

एसबीआई PO रिक्रूटमेंट 2021: शैक्षिक योग्यता
पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए| साथ ही ग्रेजुएशन अंतिम वर्ष के छात्र भी आवेदन कर सकते हैं| हांलाकि उन्हें 31 दिसंबर 2021 तक ग्रेजुएशन कम्पलीट करना होगा| इसके अलावा चार्टर्ड अकाउंटेंट या कॉस्ट अकाउंटेंट्स भी पदों के लिए अप्लाई कर सकते हैं|

एसबीआई PO रिक्रूटमेंट 2021: आयु सीमा
पदों के लिए आयु सीमा 21 वर्ष से 30 वर्ष निर्धारित की गई है| जिसमें उम्मीदवार का जन्म 2 अप्रैल 1991 से पहले और 1 अप्रैल 2000 के बाद का नहीं होना चाहिए| हांलाकि एससी व एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में 5 वर्ष और ओबीसी उम्मीदवारों को तीन वर्ष की छटू मिलेगी|

एसबीआई PO रिक्रूटमेंट 2021: चयन प्रक्रिया
उपरोक्त पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन प्रीलिम्स, मेन्स, ग्रुप एक्सरसाइज और इंटरव्यू के आधार जाएगा| सबसे पहले प्रीलिम्स होगा, जिसमें प्रदर्शन के आधार पर मेन्स के लिए उपस्थित होना होगा| इसमें सफल उम्मीदवारों को तीसरे चरण के लिए बुलाया जाएगा |

एसबीआई PO रिक्रूटमेंट 2021: शेड्यूल
SBI द्वारा जारी अधिसूचना अनुसार प्रीलिम्स परीक्षा नवंबर/दिसंबर 2021 में आयोजित सकती है| जिसके बाद मेन्स परीक्षा दिसंबर 2021 में प्रस्तावित है| वहीं इंटरव्यू राउंड फरवरी 2022 में आयोजित किया जाएगा| चयनित उम्मीदवारों की घोषणा मार्च 2022 में की जाएगी|



Related Post


+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE