October 05, 2021

Join With Us


भारतीय डाक विभाग में निकली बंपर भर्ती : जानिए कौन से पद हैं रिक्त




नई दिल्ली | गुरमीत सिंह | भारतीय डाक विभाग ने दिल्ली पोस्टल सर्किल में पोस्टल असिस्टेंट, सोर्टिंग असिस्टेंट, मल्टी टास्किंग स्टाफ और पोस्टमैन के पदों पर भर्तियां निकाली हैं। ये भर्ती स्पोर्ट्स कोटे से निकाली गई है।

कुल वैकेंसी की संख्या 221 है। इनमें पोस्टल असिस्टेंट व सोर्टिंग असिस्टेंट की 72 वैकेंसी है। पोस्टमैन की 90 और मल्टी टास्किंग स्टाफ की 59 वैकेंसी है। उम्मीदवार पर जाकर पूरा नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

योग्य उम्मीदवार 12 नवंबर 2021 तक अपना आवेदन स्पीड पोस्ट या रजिस्टर्ड पोस्ट से इस पते पर भेज सकते हैं -
असिस्टेंट डायरेक्टर (आर एंड ई), ऑफिस ऑफ चीफ पोस्टमास्टर जनरल, दिल्ली सर्किल, मेघदूत भवन, नई दिल्ली - 110001

आयु सीमा
सोर्टिंग असिस्टेंट, पोस्टमैन के लिए - 18 से 27 वर्ष।
मल्टी टास्किंग स्टाफ पद के लिए - 18 से 25 वर्ष।

आवेदन फीस - 100
फीस का भुगतान नेशनल ई-बिलर आईडी नंबर 70115 में ईपेमेंट के जरिए देश के किसी भी कंप्यूटराइज्ड पोस्ट ऑफिस में चालान के रूप में किया जा सकता है।



Related Post


+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE