October 05, 2021

Join With Us


हर टॉपर अपने एग्जाम से पहले जरूर करता है ये काम : ​आप भी रखें ध्यान




नई दिल्ली | आकांशा त्रिपाठी | किसी भी एग्जाम का रिजल्ट आते ही मीडिया रिपोर्ट्स में टॉपर्स के इंटरव्यू छा जाते हैं| इससे आने वाली परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों को टॉपर्स इंटरव्यू से काफी मदद मिल जाती है| अगर आप भी बोर्ड परीक्षा या किसी भी दूसरी परीक्षा की तैयारी करने में जुटे हुए हैं तो टॉपर्स के ये टिप्स आपके काफी काम आ सकते हैं| ऐसे में आप भी अपनी परीक्षा से पहले इन बातों का ध्यान जरूर रखें|

परीक्षा से पहले पिछले सालों के क्वेश्चन पेपर या सैंपल पेपर देखने से परीक्षा देना आसान हो जाता है| दरअसल, इससे एग्जाम का पैटर्न समझ में आ जाता है| उन्हें टीचर्स या मेंटर्स से डिस्कस करके आप उनकी मदद भी ले सकते हैं| इससे यह भी अंदाजा लग जाएगा कि बीते कुछ सालों में किस तरह के प्रश्न पूछे गए थे|

मॉक टेस्ट से करें प्रैक्टिस
ज्यादातर टॉपर्स का मानना है कि मॉक टेस्ट सॉल्व करने से उन्हें बहुत मदद मिली थी| इसलिए आपको भी मॉक टेस्ट सॉल्व करने के लिए थोड़ा टाइम जरूर निकालना चाहिए| इससे परीक्षा वाले दिन टाइम मैनेज करना बहुत आसान हो जाएगा|

परीक्षा की तैयारी के लिए आपने कई हफ्तों या महीनों तक 10-12 घंटे पढ़ाई में इन्वेस्ट किए होंगे| लेकिन एग्जाम के एक दिन पहले अपने दिमाग और शरीर को थोड़ा रेस्ट दें| एग्जाम के कुछ घंटे पहले दिमाग पर जबरदस्ती का स्ट्रेन न डालें| अब तक आपने जो भी पढ़ा है, बस उसे मन में रिवाइज करें और टेंशन को गुडबाय कह दें|

गलती से भी न भूलें ये बातें
एग्जाम के दिन टाइम से थोड़ा पहले एग्जामिनेशन सेंटर पर पहुंच जाएं. इससे आप खुद को रिलैक्स रख सकेंगे. साथ ही इन बातों का भी ख्याल रखें-

– जरूरी कागजात चेक कर लें (जैसे आधार कार्ड, प्रवेश पत्र आदि)|
– पेपर में दिए गए निर्देशों को ध्यान से पढ़कर उनका पालन करें|
– टाइम मैनेजमेंट का ध्यान रखें और रीडिंग टाइम का सही इस्तेमाल करें|
– गलत या ज्यादा कठिन सवाल आने पर उनमें जरूरत से ज्यादा समय न लगाएं|



Related Post


+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE