October 05, 2021

Join With Us


ब्वॉयफ्रेंड रोज़-रोज़ मंगाता था लड़कियों के कपड़े : गर्लफ्रेंड ने ढूंढ निकला सच




मुंबई | ऋषि भट्ट | रिलेशनशिप में अगर सब कुछ ईमानदारी से चलता रहे, तो रिश्ता लंबा टिक जाता है, लेकिन जैसे ही इसमें चीटिंग होती है, मामला बिगड़ जाता है| कुछ ऐसा ही हुआ एक लड़की के साथ, जिसे खबर ही नहीं थी कि उसका ब्वॉयफ्रेंड बार-बार लड़कियों के कपड़े मंगाकर किसे गिफ्ट कर रहा था| जब उसे इस बात की भनक लगी, तो लड़की ने सच जानकर ही पीछा छोड़ा|

कुछ पार्टनर्स खुलेआम चीटिंग करते हैं, तो कुछ ऐसे भी होते हैं, जो चोरी-छिपे अपने रिश्ते में धोखेबाज़ी करते रहते हैं| इस लड़की के साथ भी ऐसा ही हो रहा था| उसका ब्वॉयफ्रेंड लगातार लड़कियों के कपड़े ऑर्डर करता रहता है, लेकिन इसमें से कोई भी ड्रेस उसने अपनी गर्लफ्रंड को कभी गिफ्ट नहीं की| लड़की ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Reddit पर ये पूरी स्टोरी बताई है, कि उसने किस तरह ब्वॉयफ्रेंड की चीटिंग का पर्दाफाश किया|

ऑर्डर करता था लड़कियों के कपड़े, गर्लफ्रेंड को नहीं दिए
मुताबिक लड़की ने अपने ब्वॉयफ्रेंड के फोन पर एक मैसेज देखने के बाद उस पर शक करना शुरू किया| उसका पार्टनर अक्सर लड़कियों के कपड़ों की शॉपिंग ऑनलाइन करता था, हालांकि वो कपड़े कभी भी उसने अपनी गर्लफ्रेंड को नहीं दिए| लड़की ने जब उससे इस बारे में बात करनी चाही, तो वो टाल गया| आखिरका लड़की ने अपने ब्वॉयफ्रेंड की ईमेल पर जब क्लोदिंग ब्रांड का एक मेल देखा, तो उसे ब्वॉयफ्रेंड पर शक होने लगा|

हालांकि लड़की को अब भी इस बात पर यकीन नहीं हो रहा था, कि ये कपड़े उसका पार्टनर किसे भेज रहा है? पहले वो खुद कपड़े मंगाता था और फिर वो सीधे ही किसी एड्रेस पर डिलीवर होने लगे थे|

लड़की ने लगाया जासूसी दिमाग
जब गर्लफ्रेंड को अपने पार्टनर की हरकतों पर संदेह बढ़ा तो उसने क्लोदिंग ब्रांड के स्टोर से ही इसका पता लगाने का फैसला किया| उसने स्टोर के मैनेजर से पूछा कि उसका ब्वॉयफ्रेंड यहां से लगातार कपड़े ऑर्डर करता है, लेकिन ये कपड़े उसे नहीं मिलते, ऐसे में वो जानना चाहती है कि ये किस एड्रेस पर डिलीवर हो रहे हैं? प्राइवेसी का हवाला देकर मैनेजर ने एड्रेस तो नहीं बताया, लेकिन इसे पाने वाले का फर्स्ट नेम ज़रूर बता दिया|

नाम सुनते ही लड़की को ये जानने में देर नहीं लगी कि उसकी बेस्ट फ्रेंड और उसका पार्टनर रिलेशनशिप में हैं और ये कपड़े उसी को डिलीवर होते हैं| अब तक महिला के इस वीडियो को 40 लाख बार देखा जा चुका है और लोग लड़की के प्रति सहानुभूति जता रहे हैं|




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE