October 04, 2021

Join With Us


कार और ट्रक में हुई टक्कर : चार महिलाओं सहित पांच लोगों की मौके पर ही मौत आठ माह का एक बच्चा घायल




नई दिल्ली | गुरमीत सिंह | दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर सोमवार को कार और ट्रक के बीच टक्कर में कार सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (मेरठ) प्रभाकर चौधरी ने बताया कि मेरठ जिले के थाना परतापुर क्षेत्र में सुबह करीब आठ बजे दिल्ली की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार सड़क के किनारे खड़े एक ट्रक से पीछे से टकरा गई |

जिससे कार में सवार चार महिलाओं समेत पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आठ माह का एक बच्चा घायल हो गया। घायल बच्चे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पांचों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।

पुलिस के अनुसार ये सभी एक ही परिवार के सदस्य हैं। पुलिस का कहना है कि संभवतः चालक को झपकी आने से कार का संतुलन बिगड़ गया और कार टोल प्लाजा के पास खड़े ट्रक से टकरा गई।

पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। अभी मृतकों की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस हादसे का कारण जानने के लिए घटनास्थल और एक्सप्रेस-वे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

इससे पहले शनिवार को भी दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर गांव मुरादाबाद के पास एक तेज रफ्तार कैंटर ने तीन युवकों को टक्कर मार दी थी। इसमें दो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया था। हादसे के समय युवक कार के पीछे खड़े थे, जबकि चालक टायर बदल रहा था।

एक्सप्रेसवे पर पहले भी हुए सड़क हादसे

● तीन जून को गांव मानकी के पास दो युवकों की मौत ● 19 जून को गांव कलछीना के पास बुलंदशहर निवासी लियाकत की मौत ● एक अगस्त को गांव मुरादाबाद के पास ट्रक चालक की मौत ● दो अगस्त को सड़क हादसे में बहराइच निवासी प्रदीप की मौत



Related Post


+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE