नई दिल्ली | आकांशा त्रिपाठी | दिल्ली पुलिस ने आईपीएल मैच में सट्टा लगाने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है| दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने सट्टा लगवाने वाले दस लोगों को दरदबोचने में कामयाबी हासिल की है|
साथ ही उन आरोपियों से बड़ी संख्या में लैपटॉप, मोबाइल, एलईडी टीवी और दूसरे उपकरण बरामद किए हैं| यह गिरोह मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच शारजहां क्रिकेट स्टेडियम, दुबई में खेले जा रहे इंडियन प्रीमियम लीगक्रिकेट मैच के दौरान शनिवार को सट्टा लगवाने का काम कर रहा था|
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की डीसीपी मोनिका भारद्वाज के मुताबिक ब्रांच को सूचना मिली थी कि कुछ लोग आईपीएल मैच में सट्टा लगाने का गोरखधंधा कर रहे हैं| इस सूचना के बाद पुलिस टीम ने छापा मारकर सट्टा लगाने वाले गिरोह को मौके से धरदबोचने का काम किया|
इस दौरान पुलिस टीम ने 10 लोगों को उन सभी उपकरणों के साथ अरेस्ट किया है जोकि सट्टा लगवा रहे थे| आरोपियों के पास से क्राइम ब्रांच की टीम ने 10 लैपटॉप, 38 मोबाइल फोन, तीन एलईडी टीवी, तीन इंटरनेट राउटर, दो डोंगल, दो रिकॉर्डर, पांच डायरी, केलकुलेटर, सेट टॉप बॉक्स और दो खास सुटकेस भी बरामद किए हैं. इसमें एक बार 21 फोन लगातार चार्ज किए जाने की सुविधा थी|
डीसीपी ने बताया कि मुंबई इंडियंस- दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच दुबई में 2अक्तूबर को खेला गया था | गिरोह का भंडाफोड़ करने के लिए इंस्पेक्टर राजीव कक्कड़ के नेतृत्व में जो टीम गठित की गई थी |
उसमें एएसआई परवीन, हेड कॉन्सटेबल संदीप, उपेंद्र, यशवीर, सुनील आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे| उन्होंने बताया कि सट्टेबाज गिरोह ने 50 लाख रुपए से अधिक का दांव लगा लिया था|
गिरफ्तार किए गए सट्टेबाजों में अंकित गोयल (कृष्णा नगर), टिवंकल गुप्ता (झील खुरेजी), अनमोल गांधी (कृष्णा नगर), सुरेंद्र मित्तल (कृष्णा नगर), दीपक आहुजा (झील खुरेजी), चेतन बत्रा (गीता कालोनी),
दिव्यांश गुप्ता (झील खुरेजी), मनोज कुमार (सुंदर विहार, ज्वालापुरी कैंप नं. 4) और दो अन्य भी शामिल हैं. इन सभी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है |