नई दिल्ली | गुरमीत सिंह | उल्लेखनीय है कि भारतीय नौसेना ने शार्ट सर्विस कमीशन के लिए आवेदन की की प्रक्रिया 21 सितंबर 2021 को शुरू की थी| प्रक्रिया के तहत नौसेना की एग्जीक्यूटिव, एजूकेशन और टेक्निकल ब्रांच के लिए उम्मीदवारों का चयन किया जा रहा है|
नौसेना ने एसएससी ऑफिसर (एग्जीक्यूटिव ब्रांच) के 90, एसएससी ऑफिसर (एजूकेशन ब्रांच) के 18 और एसएससी ऑफिसर (टेक्निकल ब्रांच) के लिए 73 वैकेंसी निकाली है| प्रक्रिया में चयनित उम्मीदवार भारतीय नौसेना अकादमी एझिमाला (केरल) में शुरू होने वाले जून 2022 बैच का हिस्सा होंगे|
उम्र सीमा
उम्मीदवारों का जन्म 2 जुलाई 1997 से 1 जनवरी 2003 के बीच होना चाहिए|
एग्जीक्यूटिव ब्रांच: बीई या एआईसीटीई से मान्यता प्राप्त संस्थान / विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में न्यूनतम 60% अंकों के साथ बी.टेक इंजीनियरिंग में स्नातक|
एजूकेशनल ब्रांच: प्रासंगिक विषय में प्रथम श्रेणी से स्नात्कोतर (M.Sc)|
टेक्निकल ब्रांच: बीई या एआईसीटीई से मान्यता प्राप्त संस्थान / विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में न्यूनतम 60% अंकों के साथ बी.टेक इंजीनियरिंग में स्नातक|
चयन प्रक्रिया
आवेदन की शॉर्टलिस्टिंग आवेदनों की वरीयता और योग्यता डिग्री में उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त सामान्यीकृत अंकों के आधार पर होगी| शार्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को एसएसबी एग्जामिनेशन और इंटरव्यू का सामना करना होगा|