नई दिल्ली | आकांशा त्रिपाठी | फेस्टीव सीज़न आते ही ई-कॉमर्स वेबसाइट पर ऑफर्स की बरसात शुरू हो गई है| इसी बीच अमेज़न और फ्लिपकार्ट पर भी आज यानी 3 अक्टूबर से सेल शुरू हो गई हैं| अमेज़न ने जहां सेल की शुरुआत की, वहीं फ्लिपकार्टपर Big Billion Days सेल शुरू हो गई है, जो की 10 अक्टूबर तक चलेगी. दोनों ही सेल में स्मार्टफोन के अलावा अलग-अलग कैटेगरी के ढेरों प्रोडक्ट्स बंपर डिस्काउंट्स पर मिल रहा है|
किसी खास बैंक या वित्तीय संस्था के क्रेडिट या डेबिट कार्ड के पेमेंट करने पर आपको अलग से कैशबैक और डिस्काउंट मिलेगा| डिस्काउंट के अलावा अमेज़न HDFC बैंक कार्ड और फ्लिपकार्ट Axis एवं ICICI बैंक के कार्ड धारकों को 10 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट ऑफर कर रहे हैं|
Amazon Great Indian Festival सेल में कई शानदार प्रोडक्ट्स पर बंपर डिस्काउंट और ऑफर्स का लाभ उठाया जा सकता है| अगर आप कोई नया स्मार्टफोन, टीवी या इलेक्ट्रॉनिक्स डिवाइस खरीदने की प्लानिंग कर हैं तो आज से शुरू हुई इस सेल से ले सकते हैं|
अगर आप अमेज़न वेबसाइट से खरीदारी कर रहे हैं तो HDFC बैंक के क्रेडिट या डेबिट कार्ड से पेमेंट करने पर 10% तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा| इसके अलावा SBI क्रेडिट कार्ड यूज़र्स को 10% कैशबैक का ऑफर दिया जा रहा है|
Flipkart सेल में भी ऑफर
वहीं फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज़ सेल में स्मार्टफोन, लैपटॉप, स्मार्टवॉच, ईयरबड्स और स्मार्ट टीवी से लेकर कई आइटम्स पर कई डिस्काउंट और ऑफर मिलेंगे| इसके अलावा कई बैंक इस पर कैशबैक और डिस्काउंट भी ऑफर कर रहे हैं|
अक्सिक्स बैंक और ICICI बैंक के क्रेडिट या डेबिट कार्ड से पेमेंट करने पर 10% तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा| SBI कार्ड ने 3 दिनों के मेगा शॉपिंग फेस्टिव ऑफर 2021 दमदार दस को लॉन्च किया है, जिसके मुताबिक SBI क्रेडिट कार्ड यूज़र्स को 10% कैशबैक मिलेगा|