महाराष्ट्र | न्यूज़ डेस्क | उल्हासनगर नगर निगम, महाराष्ट्र ने स्टाफ नर्स सहित विभिन्न पदों पर भर्तियां निकाली हैं| इन पदों पर अभ्यर्थियों का चयन इंटरव्यू के जरिए किया जाएगा| इंटरव्यू की प्रक्रिया कल यानी 4 अक्टूबर 2021 से शुरू हो रही है. अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट www.umc.gov.in पर जारी नोटिफिकेशन को देख सकते हैं|
कुल 251 रिक्त पदों पर भर्तियां की जाएगी. अभ्यर्थी अपने शैक्षणिक दस्तावेजों के साथ इंटरव्यू की प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं|
सरकारी नौकरी 2021: रिक्त पदों की संख्या
चिकित्सा अधिकारी – 106 पद
स्टाफ नर्स – 76 पद
वार्ड बॉय – 78 पद
प्रयोगशाला तकनीशियन – 6 पद
फार्मेसिस्ट – 6 पद
अस्पताल प्रबंधक – 2 पद
सरकारी नौकरी 2021: शैक्षणिक योग्यता
स्टाफ नर्स पद के लिए अभ्यर्थी के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से बीएससी नर्सिंग की डिग्री होनी चाहिए| वहीं चिकित्सा अधिकारी पद के लिए अभ्यर्थी के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से एमबीबीएस की डिग्री होनी चाहिए| साथ ही अभ्यर्थी का पंजीकरण राज्य मेडिकल काउंसिल में होना चाहिए|
सरकारी नौकरी 2021: आयु सीमा
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की उम्र 38 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए| अभ्यर्थी इस भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन को देख सकते हैं|
चयन प्रक्रिया
इन पदों पर अभ्यर्थियों का चयन केवल इंटरव्यू के जरिए ही किया जाएगा| अभ्यर्थी शैक्षणिक दस्तावेजों के साथ निर्धारित तारीख को होने वाले इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं|
सरकारी नौकरी 2021: इन तिथियों का रखें ध्यान
नोटिफिकेश जारी होने की तिथि – 30 सितंबर 2021
इंटरव्यू की तिथि- 4 से 8 अक्टूबर 2021
आधिकारिक वेबसाइट – www.umc.gov.in