October 03, 2021

Join With Us


जेईई एडवांस 2021 : परीक्षा आज,चेक करें ये जरूरी गाइडलाइन्‍स




नई दिल्ली | गुरमीत सिंह | इंडियन इंस्‍टीट्यूट ऑफ टेक्‍नोलॉजी(आईआईटी) खड़गपुर, 3 अक्टूबर को जेईई एडवांस 2021 परीक्षा (जेईई एडवांस 2021 एग्जाम )आयोजित करेगा| परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्‍मीदवारों को जेईई एडवांस 2021 परीक्षा (जेईई एडवांस 2021 एग्जाम ) के दिन कुछ खास दिशानिर्देशों और कोविड​​-19 एसओपी का पालन करना होगा|

परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले छात्रों को परीक्षा केंद्र पर वैलिड आईडी के साथ आना होगा| यह भी ध्‍यान रखें कि बिना एडमिट कार्ड उन्‍हें परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी| इसके अलावा उम्मीदवारों को परीक्षा हॉल में जेईई एडवांस 2021 COVID-19 घोषणा पत्र भी ले जाना होगा|

जेईई एडवांस 2021 : सामान्‍य गाइडलान्‍स

  1. जेईई एडवांस 2021 परीक्षा केंद्रों पर जो भी दिशानिर्देश लागू हैं, वह भारत सरकार द्वारा जारी किए गए हैं|
  2. जेईई एडवांस exam शुरू होने से पहले एग्‍जाम सेंटर को सेनिटाइज किया जाना अनिवार्य है|
  3. एग्‍जाम हॉल के गेट पर बारकोड्स रीडर लगे होंगे|
  4. हाइजिन को सुनिश्‍च‍ित करने के लिये इंविजीलेटर को हाथ में दस्‍ताने पहनने होंगे|

IIT जेईई एडवांस 2021 exam – परीक्षा से पहले

  1. उम्‍मीदवारों को परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले पहुंचना होगा|
  2. एडमिट कार्ड के साथ कोविड-19 सेल्‍फ डिक्‍लरेशन फॉर्म भी जमा करना होगा|
  3. सोशल डिस्‍टेंसिंग का ख्‍याल रखना होगा|

जेईई एडवांस 2021 exam – परीक्षा हॉल में एंट्री के वक्‍त

  1. निजी फेस मास्‍क, हैंड सै‍निटाइजर और पानी की बोतल परीक्षा हॉल में ले जा सकते हैं|
  2. परीक्षा हॉल की गेट पर हैंडसैनिटाइजर की व्‍यवस्‍था होगी| उसका इस्‍तेमाल करना होगा|
  3. बॉडी टेम्‍परेचर की जांच करानी होगी|



Related Post


+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE