October 03, 2021

Join With Us


आईफोन ही नहीं, एप्पल वॉच से पर भी तगड़ा डिस्काउंट :जानिए क्या है कीमत




नयी दिल्ली | गुरमीत सिंह |अमेजन पर सेल की शुरुआत हो गई है। इस दौरान एप्पल iPhone 11, iPhone SE, iPhone 12, और iPhone XR के साथ ही Apple Watch SE की कीमत में भी भारी कटौती देखी गई है। अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल (Amazon Great Indian Festival Sale) में एप्पल की स्मार्टवॉच को बड़े डिस्काउंट पर खरीदा जा सकता है। एप्पल वॉच SE के बेस वेरिएंट पर आपको 8 हजार रुपये की छूट दी जा रही है।

Amazon सेल में कीमत
एप्पल वॉच SE की आमतौर पर कीमत 29,900 रुपये से शुरू होती है। हालांकि अमेज़न सेल के दौरान आप एंट्री-लेवल वॉच SE 40mm को सिलिकॉन स्ट्रैप के साथ 21,900 रुपये में खरीद सकते हैं। यह वेरिएंट ब्लैक, सिल्वर और पिंक कलर में उपलब्ध है। ध्यान देने वाली बात यह है कि यह कीमत वॉच के केवल वाई-फाई वर्जन पर लागू होती है। इसके साथ ही LTE वेरिएंट पर भी छूट उपलब्ध है। 40mm सेल्युलर वेरिएंट की कीमत 33,900 रुपये है जबकि 44mm सेल्युलर वेरिएंट की कीमत 36,900 रुपये है।

Apple Watch SE की खासियत
एप्पल वॉच एसई को कंपनी ने पिछले साल वॉच सीरीज 6 के किफायती वर्जन के रूप में लॉन्च किया था। इसमें ब्लड ऑक्सीजन लेवल मॉनिटरिंग जैसे फीचर्स तो नहीं मिलते, लेकिन यह फुल स्क्रीन डिस्प्ले और S5 चिप के साथ आती है। यह काफी हद तक रेग्युलर एप्पल वॉच की ही तरह काम करती है और इसमें सभी WatchOS स्मार्ट फीचर्स हैं। इसमें अलग-अलग वर्कआउट मोड्स दिए हैं। इसे आप अंडरवाटर भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

GPS मॉडल आपको कॉल रिसीव करने और मैसेज का रिप्लाई करने की सुविधा भी देता है। Apple वॉच पर अपनी डेली एक्टिविटी ट्रैक कर सकते हैं और iPhone पर फ़िटनेस ऐप में देख पाते हैं। इसके जरिए हाई और लो हार्ट रेट का नोटिफिकेशन मिलता है। अचानक गिरने की स्थिति में यह डिटेक्ट करके इमरजेंसी सर्विस को ऑटोमैटिकली कॉल कर देती है।



Related Post


+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE