October 02, 2021

Join With Us


ममता बनी ममीशा खान, प्यार के जाल में फंसा कर कराया धर्मांतरण : लिए 12.5 लाख रूपए , शौहर फरार




गोरखपुर | न्यूज़ डेस्क | आंध्र प्रदेश के विशाखापट्नम से एक महिला अपने पति की तलाश में गोरखपुर आ पहुंची। महिला का आरोप है कि कैंपियरगंज इलाके के एक व्यक्ति ने विशाखापट्नम में महिला का धर्म परिवर्तन कराकर उससे 4 साल पहले शादी की थी और फिर घर बनवाने के नाम पर 12.5 लाख रुपये ले लिया।

इतना ही नहीं, तीन महीने पहले वह घर आया और तभी से मोबाइल बंद कर फरार हो गया। अब महिला उसकी तलाश करते हुए गोरखपुर तक आ पहुंची। यहां उसने पुलिस से लिखित शिकायत कर आरोपी पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

आंध्र प्रदेश के विशाखापट्नम से आई ममता उर्फ ममीशा खान शुक्रवार की सुबह विशाखापट्नम से दो बच्चों संग पति को खोजते हुए गोरखपुर के कैंपियरगंज थाने पर पहुंची। यहां उसने पुलिस को आपबीती सुनाई। लेकिन, पुलिस से भी मदद नहीं मिलने का महिला ने आरोप लगाया। उसने बताया कि मेरी शादी हुई थी, हम दोनों से दो बच्चे भी हैं। पहले पति से मेरा संबंध टूट गया।

फिलहाल फैशन डिजाइनिंग का काम करती हूं। इसी दौरान कैंपियरगंज के युवक से उसकी मुलाकात हुई। आरोपी वहां कमाने गया था। आरोप है कि उसने अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। फिर उसने जबरन धर्म परिवर्तन कराकर ममता से नाम बदलकर ममीशा खान करा दिया। वह पति की तलाश कर रही है।

चार साल पहले की थी शादी, 12.50 लाख रुपये भी लिए
महिला का आरोप है कि आरोपी ने 16 अगस्त 2017 को मुझसे निकाह कर लिया और हंसी खुशी साथ रहने लगा। गांव में घर बनवाने के नाम पर मुझसे 4.50 लाख रुपये लिए और कहा घर बनवाने के बाद घर ले चलूंगा। इसी तरह किसी न किसी काम के बहाने करीब 12.5 लाख रुपये ले लिया। तीन तोले की सोने की चेन रख ली।

आरोप यह भी है कि इस बीच उसकी नियत उसकी 16 वर्षीया बेटी पर भी खराब होने लगी। वह बेटी संग संबंध बनाने का भी दबाव बनाने लगा। आरोप है कि बात नहीं मानने पर वह मारपीट कर जुलाई महीने में घर भाग आया और यहां आने पर मोबाइल बंद कर लिया। अब महिला अपने पति की तलाश चल रही है।



Related Post


+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE