मुंबई | न्यूज़ डेस्क | इंटरनेट सर्वे के मुताबिक 45 फ़ीसदी पुरुष अपने लिंग के आकार से संतुष्ट नहीं है जबकि यूगोव पोल का कहना है कि 18 से 24 की उम्र के 42 फ़ीसदी ब्रिटिश पुरुष और बड़े लिंग की चाहत रखते हैं |
बड़े लिंग की चाहत को बाज़ार अपने तरीक़े भुना रहा है. ऐसी दवाइयां बेची जा रही हैं जिनका सच से कोई वास्ता नहीं है | लोग लिंग का आकार बढ़ाने के लिए इंजेक्शन भी लगवाते हैं | जो ऐसा कर रहे हैं उनके लिंग में विकृति आने की आशंका प्रबल होती है |
लिंग का आकार बढ़ाने के लिए लोग सर्जरी भी करवा रहे हैं | इस तरह की सर्जरी में लोग लाखों रुपये खर्च कर रहे हैं | लिंग को बढ़ाने के लिए लोग तरह-तरह के नुस्खे आजमा रहे हैं |
मेन एंड मैस्क्युलिनटी जर्नल के मुताबिक 85 फ़ीसदी महिलाएं रिलेशनशिप में लिंग के आकार को लेकर संतुष्ट रहती हैं. एंट की पत्नी ने ही उनको लिंग के आकार की आशंका से उबरने में मदद की |
एंट की पत्नी जब उनसे कहती थीं कि वो उनसे संतुष्ट हैं तो उन्हें भरोसा नहीं होता था | एंट का कहना है कि आकार से जुड़े सवाल आप ख़ुद से पूछेंगे तो यह आपके हक़ में नहीं होगा. एंट ने लिंग के छोटे आकार को लेकर कविता भी लिखी. एंट की इस कविता को काफ़ी तवज्जो मिली थी