October 01, 2021

Join With Us


रेडमी नोट 10 लाइट - स्टाइलिश लुक , शानदार कैमरा और बैटरी के साथ हुआ लॉन्च : 14 हजार से कम है कीमत




मुंबई | न्यूज़ डेस्क | स्मार्टफ़ोन मेकर कंपनी रेडमी ने आधिकारिक तौर पर भारत में रेडमी नोट 10 लाइट स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। हालांकि इस स्मार्टफोन में कुछ भी नया नहीं है, बल्कि यह पुराने रेडमी नोट 9 लाइट स्मार्टफोन का रीबैज है जिसमें कुछ बदलाव किए गए हैं। लेकिन फोन के स्टाइलिश लुक और फीचर्स को देखकर आपका एक बार मन इसको खरीदने का जरूर करेगा।

4GB RAM + 64GB स्टोरेज वैरिएंट वाले इस फोन की कीमत ₹13,999 रुपये रखी गयी है। वहीं 4GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए कंपनी ने ₹15,999 रुपये की कीमत तय की है। 6GB RAM + 128GB की कीमत ₹16,999 से शुरू है। नोट 10 लाइट को तीन कलर वेरिएंट में पेश किया गया है जो मिडनाइट ब्लैक, मैटेलिक ग्रे और ग्लेशियर व्हाइट हैं। स्मार्टफोन भारत में 2 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे सेल के लिए उपलब्ध होगा।

रेडमी नोट 10 लाइट के स्पेसिफिकेशन्स
रेडमी नोट 10 लाइट का एक्सटीरियर पुराने रेडमी नोट 9 लाइट जैसा ही है। इसमें फुल-एचडी+ रेजोल्यूशन के साथ 6.67 इंच का आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले है। इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन है और पंच-होल कट-आउट में 16MP का सेल्फी कैमरा है। स्मार्टफोन में पीछे की तरफ क्वाड-कैमरा सिस्टम है। इसमें 48MP का मुख्य कैमरा लेंस, 8MP का वाइड-एंगल कैमरा, 5MP का लेंस और अंत में 2MP का सेंसर है। सुरक्षा के लिए डिवाइस में साइड-फेसिंग फिंगरप्रिंट स्कैनर है।

यह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720G SoC द्वारा संचालित है इसमें 6GB तक रैम और 128GB की इंटरनल स्टोरेज है। यह स्टोरेज विस्तार के लिए माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट के साथ भी आता है। हैंडसेट में 5,020mAh की बैटरी है जो फिर से नोट 9 प्रो के समान है और इसमें 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है। इसमें ऑडियो के लिए 3.5 एमएम हेडफोन जैक और चार्जिंग के लिए यूएसबी टाइप-सी पोर्ट है।



Related Post


+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE