October 01, 2021

Join With Us


नौकरी लगवाने का झांसा देकर 6 महीने तक बनाते रहे संबंध : जानिए क्या है मामला




रायपुर | विक्की चौहान | रायपुर शहर में मंत्रालय में नौकरी लगवाने का झांसा देकर एक महिला से दो लोगों ने गैंग रेप किया। दोनों आरोपी करीब 6 महीने का महिला का शारीरिक शोषण करते रहे। इसके बाद भी उसकी नौकरी नहीं लगवाई। अब महिला ने मुजगहन थाने पहुंच कर आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। महिला शादीशुदा है। खास बात यह है कि आरोपियों के बारे में महिला ज्यादा कुछ नहीं जानती।

जानकारी के मुताबिक, महिला टिकरापारा इलाके की रहने वाली है। वह दफ्तरों में झाड़ू-पोछा लगाने का काम किया करती है। पुलिस के मुताबिक मई के महीने में महिला का परिचय संतोषी नगर के मिश्रा होटल के पास खड़े दो अजनबी लोगों से हुआ। दोनों ने शुरुआत में महिला के काम-काज के बारे में पूछा और उसे मंत्रालय में नौकरी देने का वादा कर दिया। महिला भी आरोपियों के ठाठ-बाठ देखकर झांसे में आ गई।


पुलिस को महिला ने बताया कि दोनों आपस में एक दूसरे को रवि रंजन और मनीष कुमार के नाम से बुलाकर बात करते थे। महिला के पास ना तो इनके पते के बारे में कोई जानकारी है और ना ही कोई फोन नंबर। आरोपियों के हुलिए की जानकारी लेकर पुलिस उनका स्केच भी बना सकती है। महिला ने बताया कि वो दोनों आरोपियों के साथ कुछ जगहों पर गई थी, उन इलाकों के CCTV फुटेज को भी जांचा जा रहा है।


दोनों बदमाशों ने इस कदर महिला को अपने भरोसे में लिया था कि महिला इनकी बातों में आकर हर काम करती थी। आरोपी अक्सर महिला को मिलने बुलाया करते थे। मुलाकात के दौरान अगली मुलाकात की तारीख और जगह तय करके बता दिया करते थे। महिला भी आरोपियों की बताई जगह पर पहुंच जाया करती थी। फिर आरोपी उसे टिकारापारा, मुजगहन, छछानपैरी, सेजबहार के हिस्सों में ले जाकर संबंध बनाते थे।

महिला ने पुलिस को बताया है कि 19 सितंबर को हाल ही में छछानपैरी इलाके के एक खाली प्लॉट में शाम के वक्त वो कार से दोनों बदमाशों के साथ पहुंची। खुले में ही आरोपियों ने महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाए। महिला का दावा है कि नौकरी की आस में वह सब कुछ सहती रही, मगर कई महीनों तक काम न मिलने की वजह से अब महिला ने पुलिस से मदद मांगी है।



Related Post


+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE