September 30, 2021

Join With Us


असफलता भी नहीं तोड़ सकी धीरज का हौसला : चौथे अटेम्प्ट में पास की UPSC परीक्षा,जानें मेहनत




शिमला | न्यूज़ डेस्क | हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के जनजातीय क्षेत्र पांगी के सुराल गांव के धीरज ठाकुर ने 3 बार असफल होने के बाद भी उम्मीद नहीं छोड़ी| परिवार और दोस्तों की मोटिवेशन से चौथी बार यूपीएससी की परीक्षा में 615 रैंक हासिल किया है|

इससे धीरज ठाकुर के परिवार में खुशी का माहौल है धीरज ठाकुर ने अपनी सफलता का क्षेत्र माता, पिता, माता गुरूजनों और मित्रों को दिया है|

धीरज ठाकुर ने बताया कि उनकी प्रारंभिक शिक्षा जनजातीय क्षेत्र किलाड़-पांगी से हुई है| बाद में 9वीं से 12वीं तक की पढ़ाई कुल्लू के मौहल डीएवी स्कूल से पूरी की| बाद में सिविल इंजीनियरिंग में एनआईटी हमीरपुर 2016 में पढ़ाई पूरी की|

धीरज ने बताया कि यूपीएससी की परीक्षा की तैयारी के लिए साल 2017 में दिल्ली से कोचिंग ली| यह चौथा प्रयास था| इससे पहले तीन बार असफल रहे थे|

धीरज ने बताया कि उनके पिता पांगी में सुपरिटेंडेंट है और माता गृहिणी हैं| हणी है| सिविल सर्विस में जाने के लिए माता विना ठाकुर, पिता प्रेम ठाकुर और मामा से प्ररेणा मिली| लगातार पिछले 5 साल से तैयारी कर रहे थे| जब भी मौका मिलता तो पढ़ाई करते रहे है|

उन्होंने कहा कि आप कितने घंटे पढ़ाई करते हैं, यह मैटर नहीं करता है. केवल अच्छे से पढ़ाई करनी चाहिए| वह दिन में 8 से 10 घंटे पढ़ाई करते थे| मैंने कॉलेज के अंतिम वर्ष से यूपीएससी की तैयारी शुरू की थी| धीरत बताते हैं वह सोशल मीडिया से दूर रहे और सिर्फ टेलीग्राम से जानकारी जुटाकर पढ़ाई की है|

धीरज ठाकुर की माता वीना ठाकुर ने कहा कि धीरज बचपन से ही पढ़ाई का शौक था| परिवार की तरफ से भी पढ़ाई के लिए मोटिवेट किया गया| परिवार ने पूरा विश्वास कर आगे बढ़ने की प्ररेणा दी|

धीरज के मामा ने काफी सपोर्ट किया| उसे जब भी समय मिला तो पढ़ाई करता था और घूमता भी था| उन्होंने सभी अभिभावकों को संदेश देते हुए कहा कि बच्चों को स्पोर्ट करें और उन पर ध्यान रखें|



Related Post


+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE