September 29, 2021

Join With Us


जिससे शादी करने का था प्लान : भाई संग मिलकर उसी को उतारा मौत के घाट




चंडीगढ़ | न्यूज़ डेस्क | अपने दोस्त से चल रहे मनमुटाव से गुस्साई युवती ने अपने मुंहबोले भाई के साथ मिलकर उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद दोनों भाई-बहन मौके से फरार हो गए। मृतक के सिर और मुंह पर लगभग 12 बार रॉड और पत्थर से मारा गया। पुलिस ने दोनों हत्यारोपियों को वारदात के महज तीन घंटे बाद ही गांव घाटा से गिरफ्तार कर लिया। यह घटना सोमवार की है।

दोनों आरोपियों के खिलाफ सेक्टर-56 थाने में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपियों से हत्या में इस्तेमाल रॉड और पत्थर बरामद कर लिए हैं। मंगलवार को कोर्ट में पेश कर दोनों को जेल भेज दिया गया।

गांव घाटा निवासी प्रेम सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसे उसके घर के पास ऑटो रिक्शा चालक को पीटने की जानकारी मिली। उसने वहां जाकर देखा तो एक युवक खून से लथपथ पड़ा हुआ था, तत्काल उसने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ऑटो चालक को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के बगैरन निवासी आसिफ (25) के रूप में हुई।

एसीपी प्रीतपाल सांगवान ने बताया कि घटना की कड़ी से कड़ी जोड़कर पुलिस ने तीन घंटे बाद हत्यारोपी दोनों भाई-बहन को गांव घाटा से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के गांव अंथरा निवासी याकूब (26) और बदायूं के ही बगैरन निवासी सोनिया (24) के रूप में हुई। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि सोनिया जालंधर में सिलाई का काम करती है। मुंहबोला भाई याकूब ऑटो रिक्शा चलाता है।

सोनिया ने बताया कि ऑटो चलाने वाले आसिफ के साथ उसकी 2018 से दोस्ती थी। वह उससे शादी करना चाहती थी, लेकिन दोनों का झगड़ा चल रहा था। सोमवार को आसिफ से मिलने के लिए वह जालंधर से गुरुग्राम पहुंची थी। वहां पर बीयर पीने के बाद बातचीत हुई और फिर उसने मुंहबोले भाई के साथ मिलकर आसिफ की हत्या कर दी।



Related Post


+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE