September 29, 2021

Join With Us


गेट रजिस्ट्रेशन 2022 : आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें कब तक




नई दिल्ली | आकांशा त्रिपाठी | ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट –2022 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि को आगे बढ़ा दिया गया है| अब अभ्यर्थी 30 सितंबर 2021 तक बिना लेट फीस के आवेदन कर सकते हैं| पहले आवेदन की अंतिम तिथि 28 सितंबर 2021 निर्धारित की गई थी| अब लेट फीस के साथ 7 अक्टूबर 2021 तक स्वीकार किए जाएंगे|

वहीं पहले लेट फीस के साथ आवेदन की अंतिम तिथि 1 अक्टूबर 2021 थी| इस संबंध में आधिकारिक वेबसाइट gate.iitkgp.ac.in पर नोटिफिकेशन भी जारी किया गया है| आवेदन की प्रक्रिया 2 सिंतबर 2021 से शुरू है| इस परीक्षा का आयोजन भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, खड़गपुर की ओर से किया जाएगा|

बता दें कि पहले रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 30 अगस्त 2021 से शुरू होनी थी, जिसे स्थगित कर 2 सितंबर कर दिया गया था| गेट 2022 परीक्षा का आयोजन 5 फरवरी 2022 से 13 फरवरी 2022 तक संभावित है| जारी नोटिफिकेशन में कहा गया है कि जो अभ्यर्थी एक से अधिक पेपर के लिए उपस्थित होना चाहते हैं. उन्हें अलग से आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा. इस साल कुछ क्षेत्रों में परीक्षा केंद्रों को कम किया गया है|

इस परीक्षा मे सफल घोषित किए गए अभ्यर्थियों को पोस्ट ग्रेजुएट इंजिनियरिंग और साइंस कोर्सों में दाखिला मिलता है| परीक्षा फॉर्म भरते समय अभ्यर्थियों को परीक्षा शहर चुनने के लिए तीन विकल्प दिए जाएंगे| आवेदन करने से पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिफिकेशन को जरूर देखें|

गेट 2022 परीक्षा का आयोजन 5 फरवरी, 6 फरवरी, 12 फरवरी और 13 फरवरी 2022 को संभावित है| परीक्षा दो पालियों में होगी| पहली पाली में सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी| वहीं दूसरी पाली में दोपहर 2.30 बजे से 5.30 बजे तक परीक्षा चलेगी. रिजल्ट 17 मार्च 2021 को घोषित किया जाएगा|

GATE 2022 Registration: आवेदन फीस
सामान्य वर्ग के लिए 1500 रुपए आवेदन फीस निर्धारित की गई है. सामान्य वर्ग के लिए लेट फीस 2000 रुपए निर्धारित की गई है वहीं एससी व एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 750 रुपए और लेट फीस फीस 1250 रुपए निर्धारित की गई है|

GATE 2022 Registration: यह है गेट 2022 का संशोधित शेड्यूल
आवेदन शुरू होने की तिथि- 2 अगस्त 2021
आवेदन की अंतिम तिथि – 30 सितंबर 2021
लेट फीस से साथ आवेदन की अंतिम तिथि – 7 अक्टूबर 2021
एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि – 3 जनवरी 2021
प्रवेश परीक्षा की तिथि – 5, 6, 12 और 13 फरवरी 2022 (संभावित)
रिजल्ट घोषित होने की तिथि – 17 मार्च 2022 (संभावित)
आधिकारिक वेबसाइट – gate.iitkgp.ac.in



Related Post


+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE