इंफाल एयरपोर्ट | न्यूज़ डेस्क | स्मगलिंग की दुनिया काफी बड़ी है | ऐसी चीजें जिन्हें बेचना इलीगल है, या जिसपर टैक्स देना पड़े, वैसी चीजों को स्मगलर्स अपने धंधे के लिए इस्तेमाल करते हैं | एक जगह से दूसरे जगह तक ले जाने के लिए इन चीजों की स्मगलिंग की जाती है | स्मगलिंग के तरीके कई बार लोगों को हैरान कर देते हैं | हाल ही में इंफाल एयरपोर्ट पर एक शख्स को सोने की तस्करी करते हुए पकड़ा गया | ये शख्स जिस होशियारी से सोना ले जा रहा था, उसकी काफी चर्चा हो रही है |
जानकारी के मुताबिक़, ये शख्स इंफाल से दिल्ली जा रहा था | सोने की तस्करी दिल्ली में की जानी थी | शख्स की पहचान मोहम्मद शरीफ के नाम से हुई | एयरपोर्ट पर सिक्योरिटी को उसकी हरकतों पर शक हुआ | इसके बाद जब उसे जांच के लिए ले जाया गया तो वो काफी डरा हुआ नजर आया |
ऐसे में सीआईएसएफ और कस्टम अधिकारियों ने उसे पकड़ लिया, जिसके बाद उसकी जांच की गई. उसके कपड़ों से और सामान से उन्हें कुछ भी नहीं मिला | इसके बाद मोहम्मद शरीफ का एक्सरे करवाया गया |
एक्सरे में जो दिखा, वो हैरान करने वाला था | शख्स के मलाशय में करीब नौ सौ आठ ग्राम सोना था |ये सोना पेस्ट के रूप में उनके पेट में डाला हुआ था | इस पेस्ट को चार हिस्से में बांटकर उसका पैकेट बनाकर मलाशय में छिपाया गया था |एक्सरे देखे जाने के बाद पुलिस ने कड़ाई से उससे पूछताछ की जिसमें उसने अपना आरोप कबूल लिया |
उसने बताया कि काफ मुश्किल से उसने नीचे के रास्ते अपने मलाशय में सोने का पेस्ट घुसाया था | इसके बाद कस्टम अधिकारीयों ने उसे अरेस्ट कर आगे की कार्यवाई शुरू कर दी है |
मोहम्मद शरीफ मूल रूप से केरल के कोझिकोड का रहने वाला है | वो इंफाल से दिल्ली जा रहा था | इंफाल में सोने की तस्करी काफी ज्यादा की जा रही है | अभी कुछ समय पहले ही यहां एक अज्ञात वाहन से करीब 43 किलो सोना पकड़ा गया था | यहां से सोना लेकर बाकी के राज्यों में तस्कर ऊंचे दामों में बेचते हैं | फिलहाल पुलिस इस शख्स के जरिये इनके पूरे गिरोह तक पहुंचने की तैयारी में है |