September 29, 2021

Join With Us


रीट का पेपर खराब होने से युवक ने दी जान : व्हाट्सऐप स्टेट्स पर लिखी ये बात




जयपुर | न्यूज़ डेस्क | राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा पूरी होने के बाद कई अभ्यर्थी पेपर खराब होने से अवसाद में आ गये हैं| अलवर में ऐसे ही एक अभ्यर्थी ने हताश होकर आत्महत्या कर ली| सुसाइड करने वाला रीट अभ्यर्थी विष्णु यादव बानसूर के चंदूवाली गांव का रहने वाला था| विष्णु ने मंगलवार रात को जहर खा लिया|

सुसाइड करने से पहले विष्णु ने व्हाट्सऐप पर अपना स्टेट्स अपडेट किया| इसमें उसने लिखा कि ”वारे नौकरी रीट… इसमें किसी की कोई गलती नहीं है गलती है तो मेरी और जिम्मेदार हूं तो मैं खुद सॉरी| इससे पहले उदयपुर में भी रीट का पेपर खराब होने के कारण एक युवती ने खुदकुशी कर ली थी|

जानकारी के अनुसार बानसूर कस्बे के नजदीक ढाणी चंदूवाली का रहने वाला विष्णु यादव हाल ही में हुई रीट परीक्षा का पेपर देने के बाद घर लौटा था| उसने पेपर के प्रश्नों का उत्तरों से मिलान किया तो पेपर सही नहीं होना पाया| इससे वह डिप्रेशन में आ गया| विष्णु ने मंगलवार रात करीब 12 बजे अपने व्हाट्सऐप स्टेट्स को अपडेट किया. उसके बाद उसने जहरीला पदार्थ खा लिया|

परिजनों में बुधवार को सुबह जब उसे देखा तो वह मृत अवस्था में पड़ा हुआ था| इस पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी| पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक युवक का शव मोर्चरी में रखवाया| आज उसके शव का पोस्टमार्टम करवाया जायेगा|

उल्लेखनीय है कि इससे पहले लेकसिटी उदयपुर में एक युवती ने पेपर खराब होने के बाद अवसाद में आकर घर के बाथरूम में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी| झीलों की नगर उदयपुर की अहमद हुसैन कॉलोनी निवासी तहसीन निशा (23) ने रीट के लेवल-2 का पेपर दिया था|

इसके लिये वह रविवार को अपने भाई के साथ परीक्षा देने के लिये भिंडर गई थी| बताया जा रहा है कि निशा का पेपर अच्छा नहीं हुआ था| इससे वह अवसाद में आ गई|

इसके कारण वह घर आकर गुमशुम हो | शाम को उसने अपने घर के बाथरूम में फांसी लगा ली| निशा जब काफी देर तक बाथरूम से बाहर नहीं निकली तो परिजनों ने उसे आवाज दी| कोई जवाब नहीं आने पर उन्होंने बाथरूम का दरवाजा तोड़ा तो निशा फंदे से लटकी मिली|



Related Post


+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE