नई दिल्ली | आकांशा त्रिपाठी | इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (आईसीएसआई) ने आईसीएसआई सीएस के सभी कोर्सों परीक्षा की रिजल्ट डेट घोषित कर दी है। सीएस प्रोफेशनल, एग्जीक्यूटिव और फाउंडेशन कार्यक्रम के परीक्षा परिणाम 13 अक्टूबर को जारी किए जाएंगे।
सभी तीनों कोर्सों के रिजल्ट आईसीएसआई की वेबसाइट icsi.edu पर उपलब्ध रहेंगे।
ऑफिशियल नोटिस के अनुसार, प्रोफेशनल कोर्सों का रिजल्ट 13 अक्टूबर को सुबह 11 बजे जारी किया जाएगा। वहीं एग्जीक्यूटिव कोर्सों के नतीजे दोपहर दो बजे जारी किए जाएंगे और फाउंडेशन के रिजल्ट शाम 4 बजे जारी किए जाएंगे।
सीएस रिजल्ट के साथ अभ्यर्थी के विषयवार व्यक्तिगत मार्क्स भी वेबसाइट पर उपलब्ध रहेंगे।
इग्जीक्यूटिव और फाउंडेशन के ई रिजल्ट कम मार्क्स वेबसाइट पर उपलोड किए जाएंगे जबकि प्रोफेशनल की मार्कशीट अभ्यर्थियों के पते पर भेज जाएंगे।