September 28, 2021

Join With Us


स्टेट बैंक में निकली बंपर वैकेंसी : इन पदों के लिए करें अप्लाई




नई दिल्ली | आकांशा त्रिपाठी | बैंक की तैयारी में लगे युवाओं के लिए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने कई पदों पर बंपर वैकेंसी निकाली है | दरअसल, एसबीआई ने नोटीफिकेशन जारी करके 606 पदों पर स्पेशलिस्ट केडर ऑफिसर की वैकेंसी के लिए आवेदन मांगे हैं | इन पदों पर आवेदन प्रक्रिया आज यानी 28 सितंबर से शुरू हो रही है | आवेदन करने के योग्य और इच्छुक अभ्यर्थी एसबीआई की ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.in पर विजिट करके अप्लाई कर सकते हैं | परीक्षा का आयोजन 15 नवंबर 2021 को किया जाएगा |

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में स्पेशलिस्ट केडर ऑफिसर की वैकेंसी के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 18 अक्टूबर 2021 है. हालांकि रजिस्ट्रेशन फीस जमा करने की लास्ट डेट भी 18 अक्टूबर ही है | जारी नोटीफिकेशन के मुताबिक इस परीक्षा के लिए 3 नवंबर को एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा | आवेदन की इच्छा रखने वाले अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि इन पदों पर आवेदन करने से पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिफिकेशन को अच्छे से देख लें |

SBI रिक्रूटमेंट 2021: इन स्टेप्स से करें आवेदन

सबसे पहले एसबीआई की ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं
यहां वेबसाइट के होम पेज पर दिए Latest Announcements लिंक पर क्लिक करें |

यहां मांगी गई डिटेल भरकर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी कररजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भरें
इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंट ले लें
SBI रिक्रूटमेंट 2021: वैकेंसी डिटेल

कुल खाली पोस्ट – 606
रिलेशनशिप मैनेजर – 314 सीट
रिलेशनशिप मैनेजर टीम लीड – 20 सीट
कस्टमर रिलेशन एक्सक्यूटिव – 217 सीट
इन्वेस्टमेंट ऑफिसर – 12 सीट
सेंट्रल रिसर्च टीम – 2 सीट
मार्केटिंग – 12 सीट
डिप्टी मैनेजर मार्केटिंग – 26
SBI रिक्रूटमेंट 2021: एप्लीकेशन फीस

जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस – 750 रुपए
एससी एसटी, पीएच वर्ग – मुफ्त आवेदन



Related Post


+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE