September 28, 2021

Join With Us


गेट 2022 रजिस्‍ट्रेशन की आज आखिरी तारीख : इसके बाद देनी होगी,लेट फीस




नई दिल्ली | आकांशा त्रिपाठी | भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) खड़गपुर, आज GATE 2022 के लिए रजिस्‍ट्रेशन प्रक्रिया समाप्त करेगा | जिन उम्‍मीदवारों ने अभी तक परीक्षा के लिए आवेदन नहीं किया है, वे इसके माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं | ऑनलाइन फॉर्म जमा करने के लिये छात्रों को आधिकारिक वेबसाइट Gate.iitkgp.ac.in पर जाना होगा | इसके बाद फॉर्म जमा करने वाले उम्‍मीदवारों को आवेदन शुल्‍क के साथ अतिरिक्‍त शुल्‍क भी देना होगा |

जो उम्मीदवार ग्रेजुएशन थर्ड ईयर में हैं, वह GATE 2022 के लिए आवेदन कर सकते हैं |

जिन छात्रों ने पहले ही सरकार द्वारा मान्‍यता प्राप्‍त संस्‍थान से इंजीनियरिंग, प्रौद्योगिकी, वास्तुकला, विज्ञान, वाणिज्य या कला में डिग्री पूरा कर लिया है, वह GATE 2022 परीक्षा में बैठने के लिए योग्‍य माने जाएंगे |

हालांकि, किसी भी पेशेवर सोसायटी से सर्ट‍िफिकेशन प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित होगा कि सोसायटी द्वारा आयोजित परीक्षाएं बीई, बीटेक, बीआर्क, बीप्लानिंग आदि के समकक्ष एमओई/एआईसीटीई/यूजीसी/यूपीएससी द्वारा अनुमोदित हैं |



Related Post


+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE