नई दिल्ली | गुरमीत सिंह | दिल्ली के शिक्षा निदेशालय ने सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10 व 12 के छात्रों की परीक्षा फीस माफ स्कूल, पत्राचार विद्यालय, दिल्ली कैंटोनमेंट बोर्ड के 10वीं, 12वीं के सभी छात्रों की परीक्षा फीस माफ की जाए।
निदेशालय ने लिखा, "जैसा कि आप कोरोना महामारी ने अर्थव्यवस्था को बुरी तरह से प्रभावित किया है। कोरोना से काम धंधा भी बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। दुनियाभर में लोगों ने अपनी नौकरियां गंवाई हैं। बहुत से परिवारों ने अपनों को गंवाया है। काफी समय तक स्कूल बंद रहने के बाद एक बार फिर से शुरू हुए हैं।
लेकिन अब पैरेंट्स के सामने सीबीएसई स्कूलों में परीक्षा फीस देने की चिंता बढ़ा दी है। बहुत से पैरेंट्स फीस जमा कराने में असमर्थता जता रहे हैं। बहुत सारे लोगों को फीस माफ करने को लेकर सरकार से आग्रह भी किया है। क्योंकि उनकी आमदनी खत्म हो चुकी है।
इन्हीं बातों को देखते हुए सीबीएसई से आग्रह है कि वह शैक्षिक सत्र 2021-22 में सभी छात्रों की परीक्षा फीस माफ करे।