September 25, 2021

Join With Us


अमेरिका में देखा गया एलियंस का विमान : जानिए क्या है अमेरिका का एलियंस से संबंध




मुंबई | ऋषि भट्ट |वैज्ञानिकों ने कभी भी दूसरी दुनिया पर जिंदगी होने की संभावनाओं को नकारा नहीं है | एलियंस पर दुनिया में शोध भी जारी है मगर फिलहाल कुछ भी ऐसा हाथ नहीं लगा जिससे ये पुख्ता हो सके कि एलियंस मौजूद हैं| हालांकि दुनिया के कई शहरों में अलग-अलग वक्त पर एलियंस के यूएफओ देखे जाने के दावे सामने आते रहे हैं | इन दिनों एक बार फिर यूएफओ से जुड़ा एक वीडियो चर्चा में है| भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अमेरिका दौरे के बीच सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है उसको लेकर लोगों का दावा है कि अमेरिका में यूएफओ पकड़ा गया है |

टिकटॉक पर शेयर किए गए एक वीडियो में ये दावा किया जा रहा है कि वीडियो में नजर आ रहा अजीबोगरीब जहाज एक यूएफओ है जो अमेरिका के हाथ लग गया है | वीडियो में दिख रहा प्लेन बाकी प्लेन्स से काफी अलग है | ये प्लेन चपटा है और इसका डिजाइन हैरान करने वाला है. वीडियो में प्लेन को एक गाड़ी से ले जाते देखा जा सकता है | वीडियो के साथ लोगों का दावा है कि वो जगह असल में एक अमेरिकी मिलिट्री बेस है जहां गुप्त तरीके से पकड़ा गया यूएफओ रखा गया है | वीडियो बनाने वाला शख्स भी काफी हैरान लग रहा है | दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी ये वीडियो वायरल हो गया है |

ट्विटर यूजर रुबेन हॉफ्स ने वीडियो में नजर आ रही जगह पर काफी रिसर्च जगह के बारे में पता लगाया और ट्विटर पर एक फोटो शेयर कर लिखा- “आज मुझे टिकटॉक पर एक वीडियो नजर आया जिसमें एक फ्लैट बेड ट्रेलर नजर आ रहा है | वीडियो की जगह मुझे लग रही है | मगर जो अजीबोगरीब प्लेन दिख रहा वो पॉलीकैप नहीं लग रहा जिसे कैलिब्रेशन के लिए इस्तेमाल किया जाता है | तो फिर ये है क्या!” रुबेन ने भी इस वीडियो पर हैरानी जाहिर की है | रुबेन के द्वारा शेयर किए गए वीडियो पर लोग अपने-अपने हिसाब से अंदाजा लगा रहे हैं कि वो प्लेन क्या है | बहुत से लोग ऐसे हैं जो एलियंस के यूएफओ की थ्योरी को मानने से इनकार कर रहे है | मार्टिन हूपर नाम के शख्स ने कहा- “इसके लुक को देखकर लग रहा है कि ये X-47b कॉम्बैट एयरक्राफ्ट है |


इस प्लेन के यूएफओ होने के दावे को सही नहीं ठहरा रहा है |



Related Post


+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE