September 24, 2021

Join With Us


खंडहर मकान में मिले नरकंकाल की सुलझी गुत्थी : 7 महीने पहले लापता लड़की का था नरकंकाल




भोपाल | न्यूज़ डेस्क |विह्कल मढ़ई के खंडहर मकान में मिले नरकंकाल की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। नरकंकाल झंडाचौक की रहने वाली नाबालिग (लड़की) की है। नाबालिग 7 महीने पहले अपने घर से लापता हो गई थी। उसके बाद परिजनों ने उसे काफी खोजने की कोशिश की थी। लेकिन नाबालिग का कहीं पता नहीं चला था। लड़की की हत्या उसके प्रेमी ने की थी। पुलिस ने आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।

रांझी पुलिस के मुताबिक मृतिका का आरोपी आकाश बेन के साथ प्रेम संबंध था। आरोपी साल 2016 से मृतिका को जानता था। हालांकि नाबालिग अन्य लड़कों के साथ भी बात करती थी। ये बात आकाश बेन को पसंद नहीं था। इसे लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। इसके बाद आरोपी से मृतक लड़की ने संबध रखने से मना कर दिया था।

नाबालिग के नहीं मानने पर प्रेमी ने ही उसे रास्ते से हटाने का मन बना लिया था। आकाश बेन ने बहला फुसलाकर 7 महीने पहले नाबालिग को विह्कल मढ़ई के खंडहर मकान में ले गया। वहां उसने उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है। मामले में पूछताछ कर रही है।



Related Post


+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE