न्यूज़ डेस्क | शिमला |हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश हुआ है | हादसे में तीन पुलिसकर्मियों की मौत हो गई है | यह आधी रात की घटना है | किसी अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मारी और फरार हो गया है | जबकि पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है | जानकारी के अनुसार, ऊना के गैगरेट की यह घटना है | आशापुरी बैरियर के पास यह हादसा हुआ है | पुलिस के मुताबिक, यह तीनों चौथी आईआरबीएन बटालियन के जवान थे |
ऊना पुलिस के जवान संदीप कुमार के अनुसार, आशापुरी बैरियर पर उनकी ड्यूटी थी | बुधवार रात पौने दस बजे के करीब उन्होंने जोर से किसी गाड़ी के टकराने की आवाज सुनी | मौके पर जाकर देखा तो एक बाइक हादसे का शिकार हुई थी | बाइक पर सवार तीन लोग गिरे हुए थे | उन्होंने देखा कि तीन युवकों में से दो मेन सड़क और एक कच्ची रोड पर घायल अवस्था में पड़ा था | वहीं, बाइक दूसरी तरफ कच्ची सड़क पर गिरी हुई थी |
पुलिसकर्मी की ओर से 108 एंबुलेंस को सूचना दी गई | साथ ही उन्होंने ड्यूटी पर तैनात अपने सहकर्मियों को भी बुलाया | एंंबुलेंस कर्मियों ने मौके पर जब घायलों की जांच की तो युवकों की मौत हो चुकी थी, जबकि तीसरे की सांसें चल रही थी | बाद में अस्पताल में तीसरे युवक ने भी दम तोड़ दिया | पुलिस का कहना है कि किसी अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मारी है हादसे में हमीरपुर के रहने वाले मनोज, शुभभ और विशाल की मौत हुई है | युवकों के पास से मिले कागजात से इनकी पहचान हुई है फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि किस वाहन ने उन्हें टक्कर मारी है |
मनोज कुमार, शुभम व विशाल तीनों चौथी आईआरबीएन बटालियन के जवान थे | ये तीनों अभी दो दिन पहले ही ऊना में तैनात किए गए थे | विशाल झड़वीं ब्राम्राणा, भोरंज, जिला हमीरपुर का वासी था | विशाल का भाई भी पुलिस में है| विशाल करीब दो साल पहले ही पुलिस में भर्ती हुआ था |