September 20, 2021

Join With Us


धारदार चाकू लहरा कर दहशत फैला रहा था : पुलिस ने किया गिरफ्तार




दुर्ग | सौरभ कुमार | असामाजिक तत्वो द्वारा बढ़ते अपराधो के रोकथाम के नियंत्रण व अंकुश लगाने के मद्देनजर क्षेत्र में लगातार गश्त को मजबूत कर त्वरित कार्यवाही किया जा रहा है | इसी क्रम में दिनांक 19/09/2021 को पेट्रोलिंग के दौरान सूचना मिली कि धमधा नाका निवासी रितिक उर्फ छोटू ठाकुर जो अपने पास चाकू रखकर आने जाने वालों को चाकू लहरा कर डरा धमका रहा है |

जिससे लोगो में भय बना हुआ है की सूचना पर तत्काल पेट्रोलिंग पार्टी घटना स्थल रवाना हुई जहां आरोपी प्रतिबंधित आकर के धारदार चाकू को लहराते व चिल्लाते हुए धमधा नाका के पास सार्वजनिक स्थान पर खडा था |

पुलिस पार्टी को देखकर भागने लगा जिसे घेराबंदी कर हिरासत में लिया गया आरोपी के कब्जे से प्रतिबंधित आकार का एक लोहे का धारदार चाकू जप्त किया गया ।

आरोपी के खिलाफ अपराध धारा सदर 25,27 , आर्म्स एक्ट का अपराध घटित करना पाये जाने से आरोपी विधिवत गिरफतार कर आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 343/2021 धारा 25,27 आर्म्स एक्ट कायम कर आरोपी रितिक ठाकुर उर्फ छोटू ठाकुर पिता किसन ठाकुर उम्र 19 साल पता धमधा नाका वार्ड नंबर 22 थाना मोहन नगर को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया ।



Related Post


+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE