September 20, 2021

Join With Us


पटना के होटल में महिला एंकर के साथ गैंगरेप : डीजे के शोर में दब गई पीड़िता की चीख-पुकार




पटना | न्यूज़ डेस्क | बिहार की राजधानी पटना के गांधी मैदान थाना क्षेत्र स्थित नामी-गिरामी होटल के कमरा नंबर 512 में कोलकाता की महिला एंकर के साथ करीब दो घंटे तक दरिंदगी हुई थी। वह अपनी अस्मत बचाने के लिए चीखती-चिल्लाती रही लेकिन होटल में हो रही तीन बड़ी शादियों में बज रही शहनाई और डीजे के शोर में उसकी आवाज दब गई।

कोई कुछ भी सुन न सके, इसलिए आरोपित अपने मोबाइल पर जोर-जोर से गाना भी बजा रहे थे। दरिंदगी के बाद आरोपियों ने मुंह खोलने पर जान से मारने की बार-बार धमकी दे रहे थे। किसी से बात तक नहीं करने दिया।

होटल से कार में बैठाकर सीधे पटना जंक्शन लाये और ट्रेन में बैठा दिया। ट्रेन खुलने के बाद दोनों आरोपित वहां से चले गए। यह कहना है गैंगरेप की शिकार महिला एंकर का।

पीड़िता ने बताया कि आरोपित केस उठाने की धमकी दे रहे हैं। हर्ष की पत्नी ने भी फोन पर धमकी दी है। आरोपितों से कोलकाता में भी मेरी जान को खतरा है। जाधवपुर थाने में धमकी देने का सनहा दर्ज कराई हूं।

गैंगरेप की शिकार हुई महिला एंकर का आरोप है कि पटना में रहकर इंटरटेनमेंट कंपनी चलाने वाले मुजफ्फरपुर के हर्ष और विक्रांत केजरीवाल ने उसके साथ दरिंदगी की।

होटल में एक इवेंट कराने के लिए हर्ष से उसकी 40 हजार में डील तय हुई थी। एडवांस में कुछ नहीं मिला था। कोलकाता से पटना आने व जाने के लिए हर्ष ने उसके खाते में गूगल पे के जरिए दो हजार रुपये भेजे थे।

2/3 जुलाई की रात करीब 1 बजे पेमेंट देने के बहाने हर्ष ने कमरा खुलवाया। उनके पीछे विक्रांत केजरीवाल भी कमरे में घुस गया। पहले दोनों पेमेंट देने की बात कहकर उसे बातों में उलझाया। बाद में विक्रांत ने अंदर से कमरा बंद कर दिया और मोबाइल पर जोर-जोर से गाना बजाने लगे।



Related Post


+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE