September 18, 2021

Join With Us


उत्तर प्रदेश की लव स्टोरी, दिल्ली से किडनैपिंग, MP में मर्डर :राजस्थान में लाश फेंकी




भोपाल | न्यूज़ डेस्क | पुलिस थाना सिरसागंज, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश की यह लव स्टोरी किसी भी फिल्मी कहानी से ज्यादा सनसनीखेज है और डिजिटल इंडिया में समाज का दूसरा चेहरा प्रस्तुत करती है। प्रेमी युगल को लड़की के परिवार वालों ने दिल्ली से किडनैप किया और मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में लाकर दोनों का मर्डर कर दिया। लड़के की डेड बॉडी ग्वालियर में ही छोड़ दी जबकि लड़की की लाश 100 किलोमीटर दूर राजस्थान में जाकर फेंकी। सब कुछ प्लानिंग के साथ किया गया था कि 4 राज्यों की पुलिस कंफ्यूज हो जाए और कुछ समय बाद फाइल क्लोज हो जाए।

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में अज्ञात युवक की डेड बॉडी मिली थी

मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के आंतरी स्थित भरथरी की पुलिया के पास 5 अगस्त को युवक का शव साडी-गली अवस्था में मिला था। पहली नजर में मामला संदिग्ध था। तत्काल पुलिस ने फॉरेंसिक एक्सपर्ट को बुलाया था। फॉरेंसिक एक्सपर्ट ने मृतक का गुप्तांग काटे जाने की पुष्टि की थी, लेकिन मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी। इस मामले में पुलिस अभी पड़ताल ही कर रही थी कि बुधवार शाम को बड़ा खुलासा हुआ। यूपी के फिरोजाबाद स्थित सिरसागंज थाना पुलिस ग्वालियर आई। पुलिस ने बताया है कि मृतक का शव जहांगीरपुर निवासी उत्तम सिंह यादव (20) का है |

लड़की नाबालिग थी लेकिन मामला लड़के वालों ने दर्ज कराया था

यूपी में जिला फिरोजाबाद के थाना सिरसागंज में जहांगीरपुर निवासी सुगड़ सिंह ने अपने बेटे उत्तम यादव की गुमशुदगी 10 अगस्त को दर्ज कराई थी। 12 अगस्त को जान से मारने की नीयत से अपहरण करने के संबंध में गांव के ही कुछ लोगों के नाम दर्ज कराए। सिरसागंज पुलिस मामले की जांच में जुटी। जांच में यह पता चला कि उत्तम यादव का पड़ोसी नेहा पुत्री देवीराम यादव (16) से प्रेम प्रसंग था। दोनों 31 जुलाई को घर से दिल्ली भाग गए।

ऑनर किलिंग- दिल्ली से किडनैप करके ग्वालियर लाए और हत्या कर दी

उत्तम के एक दोस्त से नेहा के परिवार वालों को इसकी जानकारी मिली। नेहा के पिता देवीराम यादव, चाचा शेरनाम सिंह और दो अन्य लोगों ने 2 अगस्त को दिल्ली में प्रेमी युगल को पकड़ लिया और पिनाहट ले आए। यहां दोनों को समझाया, लेकिन वे नहीं माने। इसके बाद दोनों को कार में डालकर भिंड ले आए। यहां से ग्वालियर के आंतरी के भरथरी पुलिया के पास 2 से 3 अगस्त की रात दोनों की गला घोंटकर हत्या कर दी।

पूछताछ में हत्या करना स्वीकार किया लेकिन जानकारी छुपाई

इस मामले में जब पुलिस ने लड़की के चाचा, पिता और भाई को संदेह के आधार पर हिरासत में लिया तो उन्होंने उत्तम यादव के साथ अपनी बेटी की हत्या की बात कुबूल ली। उन्होंने हत्या करके शव यमुना नदी में फेंकने की बात कही। इस पर तय हो गया कि हत्या कर दी गई है। शव को पुलिस युमना नदी में तलाश करती रही, लेकिन कुछ नहीं मिला।

मोबाइल लोकेशन से पुलिस ने डेड बॉडी का पता लगाया

फिरोजाबाद पुलिस ने आरोपियों का मोबाइल लोकशन खंगाला। जहां-जहां सभी गए थे, उस रूट पर पड़ने वाले थानों में अज्ञात लाशों की जानकारी जुटाई। धौलपुर और आंतरी में मिले दोनों शवों की हत्या एक तरीके से की गई थी। दोनों शवों के गले पर रस्सी के गांठ के 8 निशान मिले। उम्र और हाइट एक जैसी थी। इसके बाद पुलिस दोनों जगहों पर गई और पूरी डिटेल निकाली और पूरे हत्याकांड का खुलासा किया।



Related Post


+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE