September 17, 2021

Join With Us


नेवई फायरिंग का तीसरा आरोपी गिरफ्तार : नालंदा बिहार से किया गया गिरफ्तार




दुर्ग पुलिस एवं परवलपुर बिहार पुलिस की संयुक्त कार्यवाही

दुर्ग | सौरभ कुमार | 05 जुलाई 2021 रात 12/30 बजे वृजेश राय उर्फ पिंकी राय पर 03 अज्ञात व्यक्तियों द्वारा थाना नेवई क्षेत्र के टंकी मरोदा बस्ती में फायरिंग की घटना पर से पूछताछ के दौरान पूर्व में दिनांक 26-07-2021 को प्रकरण के आरोपी मुकुल सोना को नालांदा बिहार से गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त दो नग मोबाईल , वाई - फाई राउटर , देशी कट्टा , राउण्ड , मारूति कार 800 , मोटर सायकल पल्सर विधिवत जप्ती की गई थी एवं प्रकरण के अन्य आरोपी मुकेश सिंह उर्फ पंचर को दिनांक 11-08-2021 को गिरफ्तार किया गया था । वर्तमान में दोनो आरोपी केन्द्रीय जेल दुर्ग में निरूद्ध है ।

मामले का तीसरा आरोपी नागेन्दर कुमार जो कि मूलतः बिहार का निवासी है , जो घटना दिनांक से फरार चल रहा था , विवेचना के दौरान दुर्ग पुलिस आरोपी के बिहार स्थित निवास स्थान व आस पास के इलाकों में सतत निगरानी रख रही थी ।

इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी नागेन्दर कुमार थाना परवलपुर जिला नालंदा बिहार में दिखाई दिया है | सुचना पर आरोपी नागेन्दर की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम गठित कर बिहार राज्य की ओर रवाना की गई ।

दुर्ग पुलिस की टीम बिहार पहुंच कर थाना परवलपुर बिहार पुलिस का सहयोग प्राप्त कर दिनाक 15-09-2021 को आरोपी नागेन्दर कुमार पिता नंदू प्रसाद उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम पिलीच थाना परवलपुर जिला नालंदा बिहार को , परवलपुर से गिरफ्तार कर मुख्य न्यायाधीश हिलसा नालंदा के न्यायालय में प्रस्तुत कर आरोपी नागेन्दर को टांजिट रिमांड पर दुर्ग लाया गया है ।

आरोपी नागेन्द्र कुमार को दुर्ग न्यायालय में प्रस्तुत कर आरोपी की पुलिस रिमांड प्राप्त कर , घटना में प्रयुक्त पिस्टल व कारतूस के संबंध में पूछताछ कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है |



Related Post


+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE