September 16, 2021

Join With Us


बाबा बनकर घूम रहे युवक के छोले में मिले अवैध हथियार : पुलिस ने किया गिरफ्तार




श्रीगंगानगर | न्यूज़ डेस्क | बाबा बनकर घूम रहे एक युवक के झोले से देशी बारह बोर की पिस्तौल समेत पांच कारतूस मिले हैं। बुधवार को घमूडवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बाबा को गिरफ्तार किया है। पुलिस को जब संदेह हुआ तो पूछताछ की। जवाब नहीं देने पर उसके झोले की तलाशी ली तो उसमें से पिस्तौल और कारतूस बरामद हुए।

पुलिस ने यह कार्रवाई गांव एक ईईए की रोही में की। एएसआई राजेंद्र कुमार बिश्नोई, हैड कांस्टेबल शेर सिंह, कांस्टेबल नेकीराम, सरजीत कुमार व जगदीश कुमार को गश्त के दौरान गांव 1ईईए के एक डेरे में बाबा के भेष में रहे युवक के पास अवैध पिस्तौल होने की सूचना मिली। पुलिस ने डेरे के नजदीक ईईए माइनर के किनारे संदिग्ध युवक को रोककर पूछताछ करनी चाही ।

पुलिस को देखते ही युवक ने भागने की कोशिश की। इस पर पुलिस ने युवक को दबोचकर पूछताछ की तो युवक ने खुद को हनुमानगढ़ जिले के हरिपुरा का रहने वाला श्रवण कुमार पुत्र हरिराम जाट बताया। उसने बताया कि वह अभी 1ईईए के एक डेरे में रहता है।

तलाशी में उसके पास देशी 12 बोर पिस्तौल और पांच जिंदा कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने बताया की आरोपी युवक कई माह से बाबा के भेष में रह रहा था।



Related Post


+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE