मुंबई | ऋषि भट्ट | मुंबई पुलिस ने महत्वाकांक्षी अभिनेत्रियों को फिल्मों में भूमिका का वादा करके उन्हें वेश्यावृत्ति रैकेट में धकेलने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दो लड़कियों को छुड़ा लिया है।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी नितिन सिंह ने ग्राहकों से पांच लाख रुपये लिए लेकिन महिलाओं को 20 हजार रुपये दिए।
एक गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की एक टीम ने बोरीवली पूर्व के एक होटल में छापा मारा और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया |